Grah Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के बीच बनने वाले विशेष कोणीय योगों का जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव माना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार 25 जुलाई 2026 को सूर्य और शनि लगभग 108 डिग्री की दूरी पर रहेंगे। इस विशेष स्थिति को त्रिदशांक योग कहा जाता है। इसे रचनात्मकता, उपलब्धियों तथा संतुलित प्रगति का शुभ योग माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व और प्रतिष्ठा के कारक हैं, जबकि शनि कर्म, अनुशासन और धैर्य के प्रतीक माने जाते हैं। जब इन दोनों ग्रहों के बीच त्रिदशांक योग बनता है तो व्यक्ति की मेहनत रंग ला सकती है, रुके हुए कार्यों में गति आ सकती है और करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस योग का सबसे अधिक शुभ प्रभाव किन 4 राशियों पर पड़ सकता है।