फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य आए कन्या राशि में अब अगले एक महीने तक मौज करेंगे इन 6 राशियों के लोग

Sun, 18 Sep 2016 10:16 AM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 14
सूर्य देव
16 स‌ितंबर की शाम 6 बजकर 35 म‌िनट पर सूर्य अपनी राश‌ि स‌िंह राश‌ि से न‌िकलकर बुध की राश‌ि कन्या में आ रहे हैं। इस राश‌ि में आते ही सूर्य राहु और शन‌ि के प्रभाव से मुक्त हो जाएंगे। दूसरी और सूर्य का गुरु से संयोग होगा जो कई मायने में शुभ फल का संकेत है।
विज्ञापन

सूर्य आ रहे हैं कन्या राश‌ि में अब अगले एक महीने तक मौज करेंगे इन 6 राश‌ियों के लोग

2 of 14
ग्रह नक्षत्र
राजनीत‌िक दृष्ट‌ि से देखा जाए तो सूर्य पर से राहु शन‌ि का प्रभाव दूर होने बीते द‌िनों कई राज्यों में जो स‌ियासी उथल-पुथल की स्‍थ‌ित‌ि बनी हुई है उसमें कमी आएगी। आर्थ‌िक मामलों की बात करें तो इस संक्रांत‌ि से कृष‌ि क्षेत्र में हान‌ि के संकेत हैं। रूई, नार‌ियल, त‌िल, तेल, सुपारी, सोना, घी, चना, सरसों की कीमत में तेज आ सकती है। आइये देखें क‌ि इस संक्रांत‌ि का आपकी राश‌ि पर क्या असर पड़ेगा।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: भाइयों से सहयोग म‌िल सकता है

3 of 14
मेष्‍ा राश‌ि
स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखना होगा। शत्रुओं और व‌िरोध‌ियों का प्रभाव कम होगा। यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थ‌िक मामलों में अनुकूलता रहेगी। आत्मव‌िश्वास बढ़ेगा, भाइयों से सहयोग म‌िल सकता है।

वृष राश‌िः छात्रों के ल‌िए अच्छा समय रहेगा

4 of 14
वृष राश‌ि
नौकरी, व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी। अध‌िकार‌ियों से तालमेल बनाकर रहें, लाभ म‌िलेगा। जोख‌िम वाले काम में लापरवाही से बचें। श‌िक्षा के क्षेत्र में रुच‌ि बढ़ेगी। छात्रों के ल‌िए अच्छा समय रहेगा।
विज्ञापन

म‌िथ्‍ाुन राश‌िः कार्यक्षेत्र में उन्नत‌ि का मौका म‌िलेगा

5 of 14
म‌िथ्‍ाुन राश‌ि
जो लोग वाहन खरीदना चाहते हैं, उनकी चाहत पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नत‌ि का मौका म‌िलेगा। पार‌िवार‌िक जीवन में तालमेल बनाकर रखें, मतभेद हो सकता है।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः भाग्य का म‌िलेगा साथ

6 of 14
कर्क राश‌ि
आत्मव‌िश्वास और कार्यक्षमता में वृद्ध‌ि होगी। भाग्य का म‌िलेगा साथ, कम प्रयास में ही कामयाबी होगी आपके हाथ। प‌िता एवं वर‌िष्ठजनों से सहयोग प्राप्त कर करेंगे। जीवनसाथी को स्वास्‍थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आर्थ‌िक मामलों में संभलकर चलना होगा

7 of 14
स‌िंह राश‌ि
व‌िदेशी क्षेत्र से लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना आपके ल‌िए लाभपद्र रहेगा। आर्थ‌िक मामलों में संभलकर चलना होगा, खर्च बढने वाला है। स्वास्‍थ्‍य संबंधी परेशानी हो सकती है।

कन्या राश‌िः कार्यक्षेत्र में प्रगत‌ि होगी

8 of 14
कन्‍या राश‌ि
आपकी राश‌ि में तीन ग्रहों का संयोग हो रहा है। आप काफी उर्जावान रहेंगे इससे कार्यक्षेत्र में प्रगत‌ि होगी लेक‌िन अत‌ि आत्मव‌िश्वास और अहं से बचना होगा नहीं तो पार‌िवार‌िक जीवन के साथ ही साथ जीवन के दूसरे क्षेत्रों में भी तनाव का सामना करना पड़ सकता है। साझेदारी के काम में संभलकर चलना होगा।

तुला राश‌िः सेहत के मामले में लापरवाही से बचना होगा

9 of 14
तुला राश‌ि
आपको अपनी सेहत के मामले में लापरवाही से बचना होगा। खर्च भी खूब होंगे, इसल‌िए बजट का ध्यान रखते हुए काम करें। आंखों में तकलीफ और नींद की कमी हो सकती है।

वृश्च‌िक राश‌िः आय में वृद्ध‌ि के प्रयास सफल होंगे

10 of 14
वृश्‍च‌िक राश‌ि
संतान पक्ष से खुशी म‌िलेगी। छात्रों को श‌िक्षा के क्षेत्र में कामयाबी म‌िल सकती है। आय में वृद्ध‌ि के प्रयास सफल होंगे।

धनु राश‌िः नौकरी व्यवसाय में उन्नत‌ि होगी

11 of 14
ध्‍ानु राश‌ि
आपके ल‌िए सूर्य का यह गोचर लाभप्रद रहेगा। नौकरी व्यवसाय में उन्नत‌ि होगी। घर एवं वाहन संबंधी मामलों में क‌िया गया प्रयास सफल होगा।

मकर राश‌िः अध‌िकार‌ियों से व‌िवाद से बचें

12 of 14
मकर राश‌ि
कार्यक्षेत्र में संयम और समझदारी से काम लें। अध‌िकार‌ियों से व‌िवाद से बचें। धर्म-कर्म में रुच‌ि रहेगी, तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है। 

कुंभ राश‌िः स्वास्‍थ्य का ध्यान रखना होगा

13 of 14
कुंभ्‍ा राश‌ि
जीवन में कुछ घटनाएं अचानक हो सकती हैं सजग रहें, स्वास्‍थ्य का भी ध्यान रखना होगा। मेहनत और लगन से आय बढ़ाने में सफल हो सकते हैं।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आत्मव‌िश्वास बढ़ेगा

14 of 14
मीन राश‌ि
पार‌िवार‌िक जीवन में छोटे-मोटे व‌िवाद हो सकते हैं। व‌िदेशी क्षेत्र से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आत्मव‌िश्वास बढ़ेगा, स्वास्‍थ्य भी अनुकूल रहेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें