फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुध वक्री के बाद अब सूर्य देव करेंगे तुला राशि में प्रवेश, इन 7 राशि वालों की बढ़ेंगी परेशानियां

Thu, 15 Oct 2020 10:28 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
sun transit 2020 - फोटो : अमर उजाला
Sun in Libra October 2020: बुध वक्री होने के बाद अब तुला राशि में सूर्य देव 17 अक्तूबर को प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में सूर्य 16 नवंबर तक स्थित रहेंगे। तुला राशि में सूर्य देव नीच के होते हैं और कोई भी ग्रह अपनी नीच राशि में शुभ फल नहीं देता है। हालांकि उस ग्रह के फल कुंडली में उसकी स्थिति पर निर्भर करते हैं। तुला राशि में शुक्र के गोचर का इन तीन राशियों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा.. 
विज्ञापन

2 of 7
राशि
मेष राशि
  • दांपत्य जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
  • शादी विवाह से संबंधित वार्ता में भी कुछ विलंब होगा। 
  • दैनिक व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत अनुकूल रहेगा। 
  • शारीरिक पीड़ा भी बढ़ सकती है, शरीर में कैल्शियम की कमी न होने दें।
विज्ञापन

3 of 7
मिथुन
मिथुन राशि
  • संतान को लेकर चिंता रह सकती है।
  • विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्ति के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। 
  • प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता का भाव रहेगा।
  • आय प्राप्ति के साधन बढ़ेंगे। 
  • किसी को दिया गया धन भी वापस मिल सकता है।

4 of 7
राशि
कर्क राशि
  • पारिवारिक कलह की स्थिति देखने को मिल सकती है। 
  • यात्रा में सामान चोरी होने का भय है।
  • माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें। 
  • दिया हुआ धन जल्दी वापस नहीं मिलेगा। 
  • शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा। 
  • सामाजिक मान सम्मान तथा पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
विज्ञापन

5 of 7
राशि
तुला राशि
  • कार्यक्षेत्र में शत्रु आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। 
  • हृदय रोग से सावधान रहना पड़ेगा। 
  • दांपत्य जीवन में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 
  • विवाह संबंधित वार्ता में भी थोड़ा विलंब हो सकता है।
  • उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें।
विज्ञापन

6 of 7
राशि
मकर राशि
  • कार्यक्षेत्र में बॉस से संबंध बिगड़ सकते हैं। 
  • नौकरी में स्थानांतरण के योग भी हैं। 
  • आपके पद एवं गरिमा की वृद्धि होगी। 
  • माता-पिता में से किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। 
  • सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना शुभ रहेगा। 
  • पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का भी सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राशि
मीन राशि
  • अधिक कर्ज के लेनदेन से दूर ही रहें। 
  • स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ेगी। 
  • गुप्त शत्रुओं की भी अधिकता रहेगी। 
  • आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। 
  • विलासितापूर्ण वस्तुएं खरीदने पर अधिक खर्च होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें