फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रहों के राजा सूर्य ने बदली अपनी राशि, अब इन राशि जातकों के लिए आया बुरा समय

Thu, 19 Jul 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
planet
16 जुलाई 2018 को सूर्य कर्क राशि में गोचर प्रवेश कर गया है। अब 17 अगस्त 2018 तक सूर्य इसी राशि में रहेगा। सूर्य के साथ राहु व बुध भी वक्री मार्गी व अस्त होकर रहेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 8
planet
ज्योतिषाचार्य पंडित ओम शंकर नौटियाल ने बताया कि सूर्य का कर्क राशि में गोचर होना छह राशियों के लिए बुरी खबर लेकर आया है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में...

 
विज्ञापन

3 of 8
aries - फोटो : aries
मेष राशि में सूर्य के चौथे भाव में गोचर भ्रमण करने से पारिवारिक समस्या को लेकर आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं। माता के स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दें। परिवार के लोगों से विवाद हो सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। 

 

4 of 8
gemini - फोटो : gemini
मिथुन राशि में सूर्य के दूसरे भाव में भ्रमण से वाणी में कटुता आ सकती है। परिवार के लोगों से मनमुटाव संभव है। कोई रोग हो सकता है। 

 
विज्ञापन

5 of 8
cancer - फोटो : cancer
कर्क राशि में सूर्य के गोचरीय भ्रमण से आप में अहं की भावना रहेगी। भाषा में कड़वाहट रहेगी। इस स्वभाव से रिश्तों में खटास आ सकती है। जीवनसाथी से नाराजगी हो सकती है। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। 
 
 
विज्ञापन

6 of 8
scorpio - फोटो : scorpio
वृश्चिक राशि में सूर्य के नौवें भाव में गोचर होने से कार्य में बाधा और धार्मिक कार्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मान-सम्मान को ठेस लग सकती है। पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। भाई-बहनों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरीपेशा सावधानी रखकर चलें।
 
विज्ञापन

7 of 8
sagittarius - फोटो : sagittarius
धनु राशि में सूर्य के आठवें भाव में गोचर होने से अचानक धनहानि का सामना करना पड़ सकता है। गुस्से पर काबू रखें। कटु भाषा का प्रयोग न करें। नौकरीपेशा थोड़ा संभलकर चलें।
 
विज्ञापन

8 of 8
capricorn - फोटो : capricorn
मकर राशि में सूर्य के सप्तम भाव में गोचर होने से घर-परिवार में अशांति का वातावरण रह सकता है। भाषा में कटुता देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी की चिंता रह सकती है। व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें