फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2025: 19 नवंबर से इन 3 राशि वालों की बढ़ेंगी समस्याएं, करियर को लेकर रहेंगे परेशान

Tue, 18 Nov 2025 04:07 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Nakshatra Parivartan 2025: ज्योतिष गणना के मुताबिक, 19 नवंबर 2025 को सूर्य विशाखा से निकलकर अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। उनका यह गोचर कुछ राशि वालों की दिक्कतों को बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
Surya Nakshatra Parivartan 2025 - फोटो : अमर उजाला
Surya Nakshatra Parivartan 2025: ज्योतिष गणना के मुताबिक, 19 नवंबर 2025 को सूर्य विशाखा से निकलकर अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। उनका यह गोचर कुछ राशि वालों की दिक्कतों को बढ़ा सकता है। दरअसल, इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह न्याय के देवता शनि है। चूंकि ज्योतिष में सूर्य और शनि में मित्रता का भाव नहीं है, इसलिए ये गोचर 12 राशियों को प्रभावित कर सकता है। सूर्य के शनि के घर आने पर कुछ राशियों को काम में दिक्कतें, करियर में समस्याएं, सेहत में परेशानी व विवाह मार्ग में बाधाएं आ सकती हैं। आइए इन राशियों को जानते हैं।
Lucky Horoscope 2026: साल 2026 में इन 3 राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, नई नौकरी से लेकर प्रेम विवाह तक की इच्छा होगी पूरी

Gajkesari Rajyog 2025: दिसंबर में बनेगा गजकेसरी राजयोग, तुला संग इन राशि वालों के करियर में आएंगे बदलाव
विज्ञापन

2 of 4
शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं। इससे कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों की कार्यक्षेत्र में परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपको कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले दिक्कत देंगे। इस समय भविष्य को लेकर मन दुखी रहेगा। नए काम का प्रारंभ करने से आपको बचना होगा। वहीं कर्क राशि वालों को संतान से जुड़ी कोई चिंता भी मन में रह सकती है। अपेक्षित सफलता न मिलने से मन थोड़ा उदास हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। पारिवारिक मुद्दे मन को परेशान कर सकते हैं। विवाह में बाधाएं दुख का कारण बनेगी। कर्ज परेशान करेगा। शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं। इससे कार्यों की बाधाएं दूर होंगी।

Horoscope 2026: नए साल की शुरुआत में वैभव के दाता शुक्र होंगे उदय, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
Lucky Zodiac Signs: 20 नवंबर से इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, मान-सम्मान में भी होगी वृद्धि
विज्ञापन

3 of 4
वृश्चिक राशि वालों की प्रेम जीवन में समस्याएं बढ़ेंगी। आप दोनों की अनबन रिश्ते को खत्म करने का बात कर सकती है, जिस कारण आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों की प्रेम जीवन में समस्याएं बढ़ेंगी। आय से ज्यादा खर्च बचत को मुश्किल बना देगा। आप दोनों की अनबन रिश्ते को खत्म करने का बात कर सकती है, जिस कारण आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। लड़ाई का प्रभाव कामकाज पर भी देखने को मिल सकता है। व्यापार में काम मनचाहे तरीके से न पूरे होने पर मन में नकारात्मक विचारों से भरेगा। धन हानि और कार्यों में अड़चनें पैदा होंगी। पार्टनरशिप भी थोड़ा सोच समझकर करें। रोजी-रोजगार की दिशा में भूमि-भवन के क्रय-विक्रय अटकेंगे। इस दौरान आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। इससे अशुभ परिणाम समाप्त होते हैं।

Birthmarks: जन्म से शरीर पर निशान होने के होते हैं कई अर्थ, जानें क्या कहता है आपका बर्थमार्क
विज्ञापन

4 of 4
धन के मामले में सतर्कता बरतनी होगी। जल्दबाजी किसी अवसर को कमजोर बना सकती है। - फोटो : अमर उजाला
मीन 
मीन राशि वालों को धन का लेन-देन करने से बचना होगा। यदि आप किसी कर्ज में थे, तो वह बना रहेगा। धन के मामले में सतर्कता बरतनी होगी। जल्दबाजी किसी अवसर को कमजोर बना सकती है। किसी की बातें आपके मान-प्रतिष्ठा को ठेस दे सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे, जो आपकी समस्या का कारण बनेंगे। आपकी लोगों के साथ व्यर्थ की शत्रुता रह सकती है। संतान आपसे नाराज रहेगी। इस समय काली चीजों का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा। नकारात्मकता को कम करने के लिए शनिवार को शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं।

Diamond: बिना सोचे समझे न पहनें हीरा, नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए जानें इसके नियम और महत्व
 

 

साल 2026 में इन राशियों के खुलेंगे भाग्य और मिलेगा सबकुछ, देवताओं के गुरु होंगे मार्गी

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें