फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Eclipse 2026: इस राशि में साल का पहला सूर्यग्रहण, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

Thu, 12 Feb 2026 12:41 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Solar Eclipse 2026: 17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण शनि के स्वामित्व वाली राशि कुंभ राशि में लगेगा। इससे कुछ राशि वालों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन
1 of 5
सूर्य ग्रहण 2026 - फोटो : Amar Ujala
Solar Eclipse 2026: इस महीने साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगेगा। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण की घटना को बहुत ही खास महत्व दिया जाता है। यह सूर्य ग्रहण कुंभ राशि में लगेगा। 13 फरवरी को सभी नौ ग्रहों के राजा सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेंगे और 17 फरवरी को इसी राशि में सूर्य ग्रहण लगेगा। जहां एक तरफ कुंभ राशि में सूर्य ग्रहण होगा, वहीं दूसरी तरफ कुंभ राशि में ही कई दूसरे ग्रह भी विराजमान होंगे। सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य कुंभ राशि के अलावा राहु, बुध, चंद्रमा और शुक्र ग्रह विराजमान रहेंगे। कुंभ राशि सूर्य शनि की मूल त्रिकोण राशि होती हैं, साल का यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा जिसके कारण इसका सूतककाल प्रभाव नहीं होगा। हालांकि साल के पहले सूर्य ग्रहण का प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है। ऐसे में कुछ राशि वालों पर सूर्य ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि वालों के लिए सूर्य आपकी राशि से 11वें भाव में विराजमान रहेंगे। आपकी राशि के लिए सूर्यदेव पंचम भाव के स्वामी होकर आपके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। कुंडली का पांचवां भाव संतान, शिक्षा और मान-सम्मान से संबंधित होता है। ऐसे में सूर्य का आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करने से आपके लाभ और आय में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। धन प्राप्ति के लिए मौके मिलेंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। 

कुंभ राशि में बन रहा दुर्लभ महाग्रहण योग, इन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत

विज्ञापन

3 of 5
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए 17 फरवरी को होने वाला सूर्य ग्रहण करियर-कारोबार के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपकी राशि से सूर्य 10वें  भाव में विराजमान होंगे। राहु के प्रभाव के कारण कार्यक्षेत्र में आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। किसी भी तरह की गोपनीय जानकारी को साझा करने से बचें। सेहत के प्रति आपको ज्यादा ध्यान देना होगा। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 
 

4 of 5
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्यदेव नवम भाव में विराजमान होंगे। नवम भाव कुंडली का भाग्य भाव होता है। ऐसे में नौकरीपेशा जातकों के लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। जीवन में कुछ नयापन देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य छठे भाव में गोचर करेंगे। छठे भाव में ग्रहण के दौरान पंचग्रही योग बनेगा। जिससे आपको व्यापार करने वालों के लिए समय बहुत ही अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपका अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें