इस बार जुलाई में एक नहीं बल्कि दो ग्रहण होने वाले हैं। आषाढ़ महीने की अमावस्या को यानी 13 जुलाई 2018 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण है। 13 जुलाई को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण भारत में आंशिक होगा । 13 जुलाई 2018 को होने वाला सूर्य ग्रहण दक्षिण आस्ट्रेलिया और इसके आसपास के कई द्वीपों में दिखाई देगा।
विज्ञापन
2 of 4
सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण का समय-
सूर्य ग्रहण 13 जुलाई 2018 को भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 18 मिनट से शुरू होगा जोकि 8 बजकर 13 मिनट 5 सेकेंड तक रहेगा।
विज्ञापन
3 of 4
इन राशियों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का असर-
भारत में इस ग्रहण का ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। फिर भी कुछ राशियों पर इसका असर देखने को मिल सकता है। ज्योतिष के अनुसार कर्क, मिथुन और सिंह राशि पर इस ग्रहण का अशुभ असर देखने को मिलेगा।
उपाय-
- ग्रहण काल के दौरान शिव चालीसा पढ़ना चाहिए।
- ग्रहण काल के दौरान गरीबों को अनाज दान करें।
- ग्रहण काल के दौरान तुलसी का पत्ता खाना भी अच्छा रहेगा।