intelligent zodiac signs
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के स्वामी ग्रह बुध हैं और बुध के प्रभाव से ये जातक अत्यधिक बुद्धिमान होते हैं। इन जातकों का दिमाग तेज होता है और ये किसी भी समस्या का हल तुरंत ढूंढ निकालते हैं। मिथुन राशि के लोग पढ़ाई-लिखाई में बहुत तेज होते हैं और किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करते हैं। इनके पास जबरदस्त सेंस ऑफ ह्यूमर होता है जो इन्हें और भी आकर्षक बनाता है। ये लोग अपनी बुद्धिमत्ता का सही उपयोग करते हुए जीवन में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करते हैं। मिथुन राशि के जातक अपनी मेहनत और चतुराई से हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि जो भी इनसे चालाकी करने की कोशिश करता है, वो असफल हो जाता है।