फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singh Rashi November: सिंह राशि वालों के लिए जबरदस्त रहेगा नवंबर का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

Sat, 01 Nov 2025 10:10 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Singh Rashi November 2025: आइए जानते हैं कि सिंह राशि वालों के करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के लिए नवंबर का महीना कैसा रहने वाला है। साथ ही जानेंगे सिंह राशि के जातकों के लिए उपयुक्त उपाय...
विज्ञापन
1 of 5
monthly horoscope november - फोटो : Amar Ujala
Singh Rashi November 2025: सिंह राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस माह आपको करियर और कारोबार में प्रगति करने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों से सहयोग और समर्थन मिलेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो नवंबर महीने की शुरुआत से ही कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं कि सिंहराशि वालों के करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के लिए नवंबर का महीना कैसा रहने वाला है। साथ ही जानेंगे सिंह राशि के जातकों के लिए उपयुक्त उपाय...

करियर
सिंह राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना करियर के लिहाज से बेहद शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। जो लोग व्यवसाय में हैं, उनके लिए यह समय लाभदायक साबित होगा। महीने की शुरुआत से ही व्यापार में वृद्धि और नए अनुबंध मिलने की संभावना है। बेरोजगार जातकों को भी इस महीने कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो माह का मध्य भाग सबसे अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

2 of 5
प्रेम जीवन - फोटो : Adobe
प्रेम जीवन
प्रेम संबंधों में मधुरता और विश्वास बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और आपसी तालमेल मजबूत होगा। जिन लोगों के रिश्ते में कुछ गलतफहमियाँ थीं, वे भी दूर हो जाएंगी। वैवाहिक जीवन में भी सामंजस्य और स्नेह बढ़ेगा। माह के अंत में परिवार या संतान की किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ते में और गहराई आएगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
स्वास्थ्य - फोटो : Freepik.com
स्वास्थ्य
सेहत के मामले में यह महीना सामान्य से अच्छा रहेगा। पहले से चल रही किसी स्वास्थ्य समस्या में सुधार दिखाई देगा। हालांकि मौसम में बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम या थकान जैसी हल्की परेशानियाँ हो सकती हैं, इसलिए खानपान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए योग और ध्यान का अभ्यास करना लाभदायक रहेगा।

4 of 5
आर्थिक स्थिति - फोटो : Adobe Stock
आर्थिक स्थिति
इस महीने आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। पुराने रुके हुए धन की प्राप्ति होगी और निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। भूमि या संपत्ति से जुड़ा कोई सौदा आपके पक्ष में रहेगा। व्यापारियों के लिए भी यह समय धन वृद्धि वाला रहेगा। पारिवारिक खर्चों में कुछ वृद्धि हो सकती है, लेकिन आमदनी के स्रोत भी बढ़ेंगे जिससे आर्थिक संतुलन बना रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उपाय - फोटो : adobe stock
उपाय
माहभर प्रतिदिन सूर्य नारायण की उपासना करें और ‘आदित्य हृदय स्तोत्र’ का पाठ करें। इससे भाग्य मजबूत होगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा और सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें