फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Silver: इन तीन राशि के लोगों को भूलकर भी नहीं पहननी चाहिए चांदी, जानें किन राशियों के लिए है शुभ

Mon, 09 Feb 2026 03:15 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Silver: ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियों के जातकों के लिए चांदी पहनना विशेष रूप से लाभकारी माना गया है। वहीं कुछ लोगों को चांदी पहनने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में किन लोगों के लिए चांदी को शुभ बताया गया है और किन लोगों के लिए यह अशुभ रहता है।
 
विज्ञापन
1 of 5
जानें चांदी किन राशियों के लिए है शुभ और अशुभ - फोटो : Amar Ujala
Silver Is Lucky For Which Zodiac Sign: हिंदू परंपरा में धातुओं को विशेष महत्व दिया गया है। जहां सोना तेज, ऊर्जा और सूर्य का प्रतीक माना जाता है, वहीं चांदी का संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है। चांदी पहनना केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा से भी माना जाता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किन लोगों को चांदी पहननी चाहिए और इसे पहनने का सही तरीका क्या है।

Grah Gochar 2026: महाशिवरात्रि पर बदलेगी 3 ग्रहों की चाल, ये 7 राशियां बनेंगी मालामाल

ज्योतिष के अनुसार चांदी पहनने के लाभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चांदी धारण करने से कुंडली में ग्रहों का संतुलन बना रहता है। यह विशेष रूप से चंद्रमा और शुक्र ग्रह को मजबूत करती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखे जा सकते हैं।
  • मानसिक शांति और भावनात्मक स्थिरता
  • सुख-समृद्धि और मान-सम्मान में वृद्धि
  • स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं में सुधार
  • नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा
विज्ञापन

2 of 5
किन राशियों के लिए चांदी पहनना शुभ माना जाता है? - फोटो : adobe stock
किन राशियों के लिए चांदी पहनना शुभ है?
ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियों के जातकों के लिए चांदी पहनना विशेष रूप से लाभकारी माना गया है। इन राशियों का संबंध जल तत्व से होता है और चांदी भी इसी तत्व का प्रतिनिधित्व करती है, इसलिए इन लोगों को चांदी पहनने से अधिक लाभ मिलता है। इसमें कर्क, वृषभ, वृश्चिक, तुला और मीन राशि शामिल है।
 
विज्ञापन

3 of 5
किन राशियों को चांदी पहनने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए? - फोटो : adobe stock
किन राशियों को चांदी पहनने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए?
मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों को चांदी धारण करने से पहले किसी जानकार ज्योतिषी से सलाह लेने की सलाह दी जाती है। कुछ स्थितियों में चांदी इनके लिए अनुकूल नहीं मानी जाती।

4 of 5
आयुर्वेद के अनुसार चांदी के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : adobe stock
आयुर्वेद के अनुसार चांदी के स्वास्थ्य लाभ
आयुर्वेद में भी चांदी को शरीर के लिए लाभकारी बताया गया है। यह शरीर के दोषों को संतुलित करने में सहायक मानी जाती है।
  • वात, पित्त और कफ का संतुलन
  • सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं में कमी
  • त्वचा से जुड़ी परेशानियों में राहत
  • शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार
  • मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए चांदी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुरुषों को चांदी किस हाथ में पहननी चाहिए? - फोटो : PTI
पुरुषों को चांदी किस हाथ में पहननी चाहिए?
भारतीय मान्यताओं के अनुसार, पुरुषों के लिए दाहिना हाथ चांदी पहनने के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है। दायां हाथ कर्मशील होता है, इसलिए इसी हाथ में चांदी का कड़ा या अंगूठी पहनना शुभ फल देता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें