करियर में प्रगति के योग बनेंगे।
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
दिसंबर का महीना वृषभ राशि के लिए खुशियों और नए अवसरों से भरा रहेगा। नवपंचम योग के प्रभाव से आपका भाग्य अचानक मजबूत होगा और जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे आसानी से पूरे हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और लंबे समय से अटके पैसों की प्राप्ति का मौका मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपकी योजनाएँ तेजी से आगे बढ़ेंगी और सहकर्मी तथा वरिष्ठ अधिकारी भी सहयोग देंगे, जिससे करियर में प्रगति के योग बनेंगे। प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी, और परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सेहत सामान्य रहेगी, मानसिक तनाव कम होगा और आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।