फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Uday 2026: 1 फरवरी से इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, अक्तूबर तक मिलेगा विशेष लाभ

Sun, 01 Feb 2026 10:38 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shukra Uday 2026: 1 फरवरी को शुक्र उदय हो चुके हैं। वह अक्तूबर तक इसी अवस्था में रहेंगे और कुछ राशि वालों पर अपनी कृपा बरसाएंगे। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 4
Shukra Uday 2026 - फोटो : अमर उजाला
Shukra Uday 2026: 1 फरवरी 2026 को शुक्र उदय हो चुके हैं। वह 12 अक्तूबर तक भी इसी अवस्था में रहेंगे। ज्योतिषियों के मुताबिक, शुक्रदेव सुख, कला, वैभव, प्रेम और सौंदर्य के प्रतीक माने जाते हैं। उनका प्रभाव व्यक्ति के भौतिक सुख को बढ़ाता है। यही नहीं शुक्र का कुंडली में मजबूत स्थान जातक के प्रभाव में वृद्धि करता है। हालांकि, शुक्र गोचर व उदय से भी 12 राशियों पर इसका असर देखने को मिलता है। यही कारण है कि, शुक्र का मकर राशि में रहते हुए उदय होना कुछ राशि वालों की किस्मत को चमका सकता है। यही नहीं इन्हें करियर तरक्की, आर्थिक लाभ, प्रेम संबंध से लेकर और पारिवारिक सुख में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे सकते हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

February Grah Gochar: फरवरी में बन रहे हैं 4 ग्रह गोचर और 5 राजयोग, इन राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
विज्ञापन

2 of 4
Shukra Uday 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
शुक्र उदय वृषभ राशि वालों के लिए चमत्कारी हो सकता है, क्योंकि आपके सभी अटके काम पूरे होते हुए नजर आएंगे। घर और बाहर लोगों से समर्थन प्राप्त होगा। व्यापार में बड़ी डील होने से आपको लाभ मिलेगा। आपका मानसिक रूप से आत्मविश्वास और संतुलन बना रहेगा। इस समय ससुराल पक्ष की तरफ से विशेष सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। विदेश से जुड़े सारे काम समय से पूरे होते नजर आएंगे। निवेश से लाभ होने पर कोई जमीन आप खरीदेंगे।

Trigrahi Yog: फरवरी में कुंभ राशि में त्रिग्रही योग का संयोग, इन राशियों को अचानक लाभ के योग
विज्ञापन

3 of 4
Shukra Uday 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए समय खास रहेगा। आपकी इच्छाएं पूरी होंगी और नई नौकरी की प्राप्ति भी संभव है। इस समय अचानक धन लाभ होने की संभावनाएं हैं। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। खास बात यह है कि, प्रेम विवाह का प्रस्वात घर में पास हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेाग। उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता और लाभ की प्राप्ति हो सकती है। मनचाही नौकरी मिलने की पूरी संभावनाएं हैं।

Surya Grahan 2026: 17 फरवरी को लगेगा सूर्य ग्रहण, मेष समेत इन राशि के लोग बरतें सावधानी
विज्ञापन

4 of 4
Shukra Uday 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों का भाग्योदय होगा और वह कुछ नया करने के लिए प्रयास करेंगे। आपके प्रयासों का फल भी अवश्य प्राप्त होगा। मीन राशि वालों के लिए समय सामाजिक और व्यक्तिगत दृष्टि से संतुलन और सफलता का संकेत देता है। सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा। कला में निखार आएगा और आपको एक नई पहचान भी प्राप्त होगी। मार्केट में मंदी के बीच आप लाभ कमाने में सफल होंगे। इस दौरान आय के स्रोत बन सकते हैं। विदेशी परियोजनाओं से जुड़े अवसर भी इस समय आपके हाथ लग सकते हैं। 

Budh Grah: बार-बार अपने फैसलों पर होता है पछतावा, तो कुंडली में कमजोर है ये ग्रह, जानें इसके लक्षण और उपाय
February 2026 Grah Yog: राहु-सूर्य-मंगल की युति से बनेगा ग्रहण और अंगारक योग, इन 5 राशियों को रहना होगा अलर्ट





New Year 2026: इन मूलांकों की लव लाइफ के लिए 2026 रहेगा खास, रिश्तों में आएगी नई ऊर्जा

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें