फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Uday 2021: इन सात राशियों के लिए वरदान साबित होगा शुक्र का उदय होना, बढ़ेगी धन-दौलत और शौहरत

Fri, 16 Apr 2021 06:38 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
शुक्र उदय 2021 - फोटो : Pixabay
Shukra Uday 2021: समस्त प्रकार के भौतिक सुखों को प्रदान करने वाले शुक्र देव 18 अप्रैल को मेष राशि में उदय हो रहे हैं। इनके उदय के साथ ही शादी-विवाह, गृह प्रवेश आदि सभी मांगलिक कार्य आरंभ हो जाएंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र ग्रह के उदय होने पर सात राशियों को काफी शानदार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। ये सात राशियां इस प्रकार हैं-  
विज्ञापन

2 of 8
राशि

मेष राशि: आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार तथा पड़ोसियों से भी संबंध मधुर रहेंगे। शादी विवाह से संबंधित चल रही वार्ता सफल होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और ससुराल पक्ष का भी सहयोग मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो समय और अनुकूल हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 8
राशि

वृषभ राशि: भौतिक सुखों में होगी वृद्धि

इस अवधि में आप विलासितापूर्ण वस्तुओं की खरीदारी करेंगेगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मकान वाहन के क्रय से संबंधित संकल्प भी पूर्ण कर सकते हैं। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म तथा सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्य संपन्न होंगे।

 

4 of 8
मिथुन

मिथुन राशि: मनचाही सफलता लगेगी हाथ

शुक्र के उदित होने से आप जैसी सफलता चाहें हासिल कर सकते हैं। आय का साधन बढ़ेगा किंतु खर्च की भी अधिकता रहेगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। विद्यार्थियों को शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। यहाँ तक कि प्रेम विवाह का भी निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

5 of 8
राशि

कर्क राशि: शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा

आपको शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। संभ्रांत लोगों तथा नेताओं से भी संबंध मधुर बनेंगे। व्यापारियों के लिए तो ग्रह-गोचर और भी अच्छा रहेगा। किसी भी तरह का नया व्यापार आरंभ करना हो या नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी अवसर बेहतर है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। विलासितापूर्ण वस्तुओं का भी सुख मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 8
राशि
तुला राशि: वैवाहिक जीवन में आएंगी खुशियां
आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। शीर्ष अधिकारियों तथा शासन सत्ता का पूर्ण लाभ उठाएं। दैनिक व्यापारियों के लिए तो ग्रह-गोचर और भी अनुकूल रहेगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

7 of 8
राशि

धनु राशि: हर तरह से मिलेगा लाभ

शुक्र का उदय होना आपके लिए हर तरह से लाभकारी सिद्धि होगा। विद्यार्थियों के लिए तो ये प्रतियोगिता में तो सफलता दिलागें ही संतान संबंधी चली आ रही चिंता भी दूर होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। कार्य व्यापार में उन्नति तथा नौकरी में भी पद-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

8 of 8
राशि

मकर राशि: मांगलिक कार्य का शुभ अवसर आएगा

शुक्र का उदय होना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। आप जैसी सफलता चाहेंगे हासिल करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा। विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। सरकारी विभागों में भी सर्विस के लिए आवेदन करने से सफलता की संभावना अधिक रहेगी। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। मकान-वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो भी निर्णय अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें