फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, शुक्र-शनि योग दिलाएगा बड़ा धन लाभ

Thu, 28 May 2026 04:48 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Navpancham Yog: जून 2026 में शुक्र और शनि मिलकर नवपंचम योग का निर्माण करने जा रहे हैं, जिसे ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है। इस प्रभावशाली योग का असर कई राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। खासतौर पर 4 राशियों के जातकों को धन लाभ, करियर में सफलता और प्रेम संबंधों में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
Navpancham Rajyog 2026 - फोटो : adobe
Shukra Shani Navpancham Yog 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार 25 जून 2026 को शुक्र और शनि एक-दूसरे से 120 डिग्री की स्थिति में रहेंगे, जिससे नवपंचम योग का निर्माण होगा। ज्योतिष में शुक्र को सुख, प्रेम, वैभव और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है, जबकि शनि कर्म, मेहनत, अनुशासन और न्याय के ग्रह हैं। इन दोनों ग्रहों का यह विशेष संयोग कुछ राशियों के जीवन में बड़े सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। इस योग के प्रभाव से कई लोगों को धन लाभ, करियर में उन्नति, रुके हुए कार्यों में सफलता और प्रेम संबंधों में मजबूती मिलने की संभावना है। खासकर 4 राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है। इन राशियों के जातकों को भाग्य का साथ मिल सकता है और लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं शुक्र-शनि नवपंचम योग से किन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है।
Ketu Nakshatra Gochar 2026: केतु का मघा नक्षत्र में प्रवेश, 30 जून तक इन राशियों को रहना होगा संभलकर
विज्ञापन

2 of 5
लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। - फोटो : amar ujala
मेष राशि
शुक्र और शनि का नवपंचम योग मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर और व्यापार से जुड़े फैसले समझदारी के साथ लेने में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा। साथ ही व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ने से लोग आपकी ओर प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
परिवार में खुशियां और आपसी प्रेम बढ़ेगा। - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए यह योग भाग्य में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। परिवार में खुशियां और आपसी प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और रिश्तों में बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं। नई योजनाओं और कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है।

4 of 5
नौकरी और करियर में अच्छी खबर मिलने की संभावना है। - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए नवपंचम योग सौभाग्य और सफलता बढ़ाने वाला रहेगा। नौकरी और करियर में अच्छी खबर मिलने की संभावना है। वेतन वृद्धि या आय के नए स्रोत बनने के योग हैं। आर्थिक मामलों में बड़े और महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिश्तों में समझ और सामंजस्य बढ़ेगा। - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए शुक्र-शनि का यह योग प्रगति और नए अवसर लेकर आ सकता है। रिश्तों में समझ और सामंजस्य बढ़ेगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी, जिससे मान-सम्मान बढ़ सकता है। छात्रों को नए अवसर मिल सकते हैं और करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। यात्रा के भी योग बन रहे हैं, जो लाभदायक साबित हो सकती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें