फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar 2026: 1 अगस्त से इन तीन राशि वालों के बदल जाएंगे दिन, हर काम में मिलेगी सफलता

Thu, 30 Jul 2026 11:53 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Shukra Rashi Parivartan 2026: शुक्र 1 अगस्त को कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं। यह समय कुछ राशि वालों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। साथ ही धन लाभ और सफलता के भी योग बनेंगे।
विज्ञापन
1 of 4
Shukra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Shukra Rashi Parivartan 2026: ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र 1 अगस्त 2026 को कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि के स्वामी बुध हैं और बुध-शुक्र के बीच मित्रता का भाव माना गया है। यही कारण है कि, शुक्र का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को वैभव, सुख-सौभाग्य, ऐश्वर्य और विलासिता का कारक ग्रह कहते है। मान्यता है कि, वह जब भी गोचर करते हैं, तो 12 राशियों पर इसका असर पड़ता है। हालांकि, इस बार शुक्र का कन्या राशि में गोचर कुछ राशि वालों के लिए धन लाभ के अवसर लेकर आ सकता है। नई नौकरी से लेकर करियर में तरक्की के योग बन सकते हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Shukra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों को व्यापार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धन लाभ के भी अच्छे योग बनेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। हालांकि, इस दौरान खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर आप जा सकते हैं। निवेश के अच्छे मौके मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इसके अलावा सरकारी क्षेत्रों से जुड़े काम की बाधाएं दूर होंगी। भौतिक सुख आपका बढ़ेगा।
Grahan In August 2026: अगस्त में इस दिन लगेंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान
विज्ञापन

3 of 4
Shukra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। इस दौरान आपकी नेतृत्व क्षमता भी बेहतर रहेगी। नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। मेहनत आपको प्रमोशन प्रदान कर सकती है। रोजगार की तालाश करने वालों को अवसर मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
August Horoscope 2026: खुशियों से भरा रहेगा इन 4 राशि वालों के लिए अगस्त, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता
विज्ञापन

4 of 4
Shukra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों को नए अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक रहेंगी। निवेश से लाभ मिलने की संभावना रहेगी। लंबे समय से रुके या अधूरे कार्यों में गति आएगी और सफलता मिलने के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। नए मकान का सपना पूरा हो सकता है। विवाह योग बन सकते हैं। यदि कोई आभूषण या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको सफलता प्राप्त होगी। 

Navgrah Dosh Upay: कुंडली के ग्रह दोष कर रहे हैं परेशान? सावन में इन खास अभिषेक से दूर होगी नवग्रह पीड़ा
Sawan 2026: सावन में शनि की रहेगी उल्टी चाल, जानें किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और किसके अटकेंगे काम
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें