Shukra Grah in Purva Phalguni Nakshatra 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह धन, ऐश्वर्य और वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है। धन, वैभव और सौन्दर्य के शुक्र देव 11 अगस्त को नक्षत्र परिवर्तन कर अपने प्रिय नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी में प्रवेश करेंगे। 27 नक्षत्रों में पूर्वा फाल्गुनी ग्यारहवां नक्षत्र है। इस नक्षत्र के देवता भग और स्वामी शुक्र होता है। इस नक्षत्र सूर्य की सिंह राशि आती है। इस नक्षत्र के जातक ज्ञानी, पंडित, विद्वान, गम्भीर, सुखी, जनता में लोकप्रिय, स्त्रियों के प्रिय व रसिया एवं धनी होते हैं। ये मधुरभाषी, साहसी व चालाक भी होते हैं। ये अपव्ययी, सुन्दर व्यक्तित्व के मालिक, स्त्री के प्रति विशेष झुकाव रखने वाले होते हैं। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन कुछ ऐसी राशियां हैं जिनको इस दौरान अचानक धनलाभ और भाग्योदय होने की संभावना है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।