फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 जुलाई से चमक उठेगी इन राशियों की किस्मत, शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ

Thu, 09 Jul 2026 04:08 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Shukra Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष में शुक्र ग्रह शुभ और वैभव प्रदान करने वाला ग्रह होता है। 16 जुलाई को शुक्र अपने ही नक्षत्र में परिवर्तन करेंगे जिससे कई राशियों को लाभ मिलने का योग है।
विज्ञापन
1 of 5
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : amar ujala
Shukra Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष में शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है और जब-जब ये राशि परिवर्तन या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो इसका व्यापक प्रभाव पड़ता है। 16 जुलाई 2026 को शुक्र जो इस समय सिंह राशि में हैं और मघा नक्षत्र में विराजमान हैं अब ये पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। आपको बता दें इस नक्षत्र के स्वामी स्वयं शुक्रदेव हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र का अपने नक्षत्र में गोचर बहुत ही शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।  शुक्र को ज्योतिष शास्त्र में सुख, धन, संपदा, वैभव और ऐश्वर्य के कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशियों को अचानक धन लाभ, नौकरी में प्रमोशन, नई योजनाओं में कामयाबी और रिश्तों में मजबूती आएगी। आइए जानते हैं शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों के लिए आने वाला समय शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही अच्छा और सकारात्मक फल देने वाला होगा। पहले की तुलना में आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा होगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की अच्छी संभावना है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और अपके अटके हुए कार्य पूरा होगा। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
शुक्र का सिंह राशि में रहते हुए नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपको अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके कुछ निर्णय बहुत ही सही साबित होंगे। जो लोग किसी तरह के बिजनेस में हैं उनको नई और अच्छी डील हासिल हो सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपने परिश्रम का अच्छा लाभ मिलेगा। 

4 of 5
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ और लाभकारी रहने वाला होगा। धन के मामले में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। करियर में को बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। इस दौरान सामाजिक रूप आपके रुतबे में वृद्धि होगी। प्रभावशाली लोगों के बीच आपके संपर्क स्थापित होंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन आपके भाग्य में बढ़ोतरी की तरफ संकेत देता है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे जिससे आपके धन की वापसी हो सकती है। निवेश के लिहाज से आने वाला समय बहुत ही अनुकूल रहेगा। छात्रों के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का अवसर मिलेगा। 

Mahalaxmi Rajyog: जुलाई में चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, महालक्ष्मी राजयोग से होगा बड़ा धन लाभ

Pearl Gemstone: इन राशियों के लिए मोती पहनना पड़ सकता है भारी, जानें इसे धारण करने के नियम


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें