Shukra Nakshatra Parivartan 2026 Positive Impact: विलासिता के कारक शुक्र धनु राशि में विराजमान हैं। यहां रहते हुए वह नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। शुक्र 10 जनवरी 2026 को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में अपना स्थान लेंगे। ज्योतिषियों के मुताबिक, इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह ग्रहों के राजा सूर्यदेव हैं। अब चूंकि सूर्य और शुक्र के बीच मित्रता का संबंध माना जाता है, इसलिए यह नक्षत्र गोचर कई राशियों के लिए सकारात्मक और लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसके प्रभाव से कुछ राशि वालों को करियर में उन्नति, नौकरी के नए अवसर, धन लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि की प्राप्ति हो सकती हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को विस्तार से जानते हैं।