फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra-Ketu Yuti: शुक्र-केतु की युति 4 जुलाई को, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Sat, 27 Jun 2026 08:49 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

4 जुलाई को शुक्र का सिंह राशि में गोचर, केतु के साथ बनेगी युति। मेष, वृषभ, सिंह, तुला, कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा लाभ।
विज्ञापन
1 of 6
शुक्र केतु की युति - फोटो : अमर उजाला

Shukra Ketu Conjunction: ग्रहों की चाल हमेशा से ज्योतिष में खास अहमियत रखती है, और जुलाई 2026 का महीना कुछ राशियों के लिए बेहद खास साबित हो सकता है। शास्त्रों के मुताबिक 4 जुलाई 2026, शनिवार की शाम करीब 7:18 बजे शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेगा। चूंकि केतु पहले से ही सिंह राशि में मौजूद हैं, इसलिए शुक्र के आने से इन दोनों ग्रहों की युति बन जाएगी। ज्योतिष में इसे एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जा रहा है, जिसका असर कई राशियों पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। जिन राशियों को इस युति से खास लाभ मिलने की बात कही जा रही है, उनमें मेष, वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ शामिल हैं। आइए जानते हैं इन राशियों पर इसका क्या असर हो सकता है।
Shukra-Ketu Yuti: शुक्र-केतु की युति रिश्यों में लेकर आएगी तनाव, इन तीन राशियों को रहना होगा सावधान
Jyeshtha Purnima 2026: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर इन 4 राशि वालों को अचानक होगा धन लाभ, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Astrology: शादी के बाद बदलती है इन राशियों की किस्मत, मिलती है हर क्षेत्र में सफलता

विज्ञापन

2 of 6
शिक्षा और कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्र-केतु की यह युति कई मायनों में लाभदायक साबित हो सकती है। जो छात्र किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या प्रवेश परीक्षा से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल बताया जा रहा है। मेहनत का फल मिलने और सफलता हाथ लगने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में भी इस दौरान सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जैसे लंबित प्रोजेक्ट का पूरा होना या वरिष्ठों की ओर से सराहना मिलना। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं, जिससे जो लोग किसी आर्थिक परेशानी से गुजर रहे थे, उन्हें राहत मिल सकती है। साथ ही सामाजिक स्तर पर भी प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है, क्योंकि आपके काम और व्यवहार की सराहना होगी। कुल मिलाकर यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने वाला और नए अवसर लाने वाला माना जा रहा है।

विज्ञापन

3 of 6
निवेश के लिए शुभ समय। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए शुक्र वैसे भी स्वामी ग्रह हैं, इसलिए इस युति का असर इस राशि पर खासतौर पर महसूस किया जा सकता है। निवेश और धन से जुड़े फैसले इस दौरान फलदायी साबित हो सकते हैं ।  चाहे वह कोई नई योजना शुरू करना हो या पुराने निवेश से रिटर्न मिलना हो। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय मुनाफे वाला रह सकता है। इसके अलावा रिश्तों के मोर्चे पर भी अच्छी खबर है। पति-पत्नी के बीच आपसी समझ बढ़ेगी, और जो लोग रिश्ते में मधुरता की कमी महसूस कर रहे थे, उनके लिए स्थिति बेहतर होने के योग हैं। कुंवारे लोगों के लिए प्रेम-संबंधों में आगे बढ़ने या किसी नए रिश्ते की शुरुआत होने की भी संभावना जताई जा रही है। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

4 of 6
आर्थिक रूप से मिलेगा फायदा। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि में युति बनने के कारण इसका सबसे ज्यादा प्रभाव इसी पर दिखाई देगा। इस दौरान अटके हुए या लंबे समय से रुके हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं, जिससे मानसिक रूप से भी राहत महसूस होगी। करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं, और जो लोग नौकरी या व्यवसाय में बदलाव की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय निर्णय लेने के लिए अनुकूल माना जा रहा है। आर्थिक मोर्चे पर भी स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं या मौजूदा आय में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही आत्मसम्मान और नेतृत्व क्षमता में भी निखार आने के योग हैं, जिससे सामाजिक और पारिवारिक जीवन में आपकी बात का महत्व बढ़ सकता है।

विज्ञापन

5 of 6
आय में होगी बढ़ोतरी। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि के लिए शुक्र मूल रूप से स्वामी ग्रह हैं, ऐसे में यह युति इस राशि के लिए और भी खास हो जाती है। आय बढ़ने के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं, चाहे वह वेतन वृद्धि के रूप में हो या किसी अतिरिक्त स्रोत से होने वाली कमाई के रूप में। करियर में सफलता मिलने के साथ-साथ नए अवसरों के दरवाजे खुल सकते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो रचनात्मक क्षेत्रों या सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं। आर्थिक मजबूती के चलते जीवनशैली में भी सुख-सुविधाएं बढ़ने की संभावना है, जैसे कोई नई खरीदारी, घर में सुधार-कार्य या यात्रा के योजना बनने की संभावना। पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा रहने के योग हैं, और रिश्तों में मिठास बने रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जीवनसाथी के साथ बढ़ेगी नजदीकी। - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह युति आर्थिक दृष्टि से फायदेमंद बताई जा रही है। पैसों से जुड़ी समस्याएं सुलझ सकती हैं और धन-लाभ के नए स्रोत बन सकते हैं। खासतौर पर शादीशुदा लोगों के लिए यह समय रिश्तों में नजदीकी बढ़ाने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनेगा और एक-दूसरे को समझने का मौका मिलेगा, जिससे घर का वातावरण सामंजस्यपूर्ण बना रहेगा। इस दौरान सामाजिक दायरा भी बढ़ सकता है, और नए लोगों से जुड़े संपर्क भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कुल मिलाकर यह समय भावनात्मक और आर्थिक दोनों स्तरों पर संतुलन और स्थिरता लाने वाला माना जा रहा है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें