फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2023: 7 जुलाई से शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 3 राशि के जातकों को रहना होगा सावधान

Tue, 27 Jun 2023 05:11 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
shukra gochar 2023: ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख और वैभव का कारक ग्रह माना जाता है - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख सुविधा का कारक ग्रह माना गया है। जीवन में स्त्री का सुख भी शुक्र की कृपा से ही प्राप्त होता है। शुक्रदेव 7 जुलाई को सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और 7 अगस्त को वक्री अवस्था में वापस कर्क राशि में आ जाएंगे। शुक्र के सिंह राशि में इस गोचर से 3 राशियां ऐसी हैं जिनको बेहद सावधान रहना होगा। आइए जानते है कि वो 3 राशियां कौन कौन सी है। 
विज्ञापन

2 of 7
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और भाग्य स्थान के स्वामी होते हैं और अब शुक्र का गोचर आपके द्वादश भाव यानी कि बारहवें भाव में होगा। इस भाव में विराजमान शुक्र की पूर्ण दृष्टि आपके छठे भाव यानी कि शत्रु भाव पर होगी। शुक्र के गोचर से कन्या राशि के जातकों को अप्रत्याशित खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आप अपनी भौतिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि पर काफी धन खर्च करेंगे जिससे आपको धन की कमी महसूस हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 7
राशि
इस समय आपका भाग्य थोड़ा कमजोर रहेगा। इस समय महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। अपने गुस्से पर आपको काबू रखना पड़ेगा और मधुमेह के रोगियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस समय आप अपने परिवार के किसी सदस्य को कोई कीमती गिफ्ट दे सकते हैं। अपने पिता और अपने गुरुओं के साथ किसी भी प्रकार के मतभेद से आपको बचना होगा। 

4 of 7
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र पंचम और दशम भाव के स्वामी होकर अष्टम भाव में गोचर करेंगे। इस भाव से आकस्मिक घटनाओं का विचार किया जाता है। अष्टम भाव में विराजमान शुक्र की पूर्ण दृष्टि आपके दूसरे भाव यानी कि धन भाव पर होगी। शुक्र के इस गोचर से मकर राशि के जातकों को पढ़ाई में बाधा आ सकती है। इस समय सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को प्रतिकूल परिणाम मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

5 of 7
राशि
कार्यस्थल पर भी आपके लिए समय उतना अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपके किसी महिला सहकर्मी के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि किसी पराई स्त्री के साथ अपनी मित्रता को बढ़ने ना दें। इस समय आप अपनी वाणी को बहुत ही संतुलित तरीके से इस्तेमाल करें। कटु पूर्ण वचनों का प्रयोग ना करें। इस समय वैवाहिक जीवन में थोड़े तनाव के संकेत मिल रहे हैं और स्त्री पर धन खर्च भी हो सकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र तीसरे और अष्टम भाव के स्वामी होते हैं। अब शुक्र का गोचर आपके छठे भाव यानी कि शत्रु स्थान से होगा। इस भाव में विराजमान शुक्र की पूर्ण दृष्टि आपके द्वादश भाव यानी कि बाहरवें भाव पर होगी। शुक्र के इस गोचर से इस समय आपका अपने भाई बहनों के साथ कोई विवाद हो सकता है। अगर पारिवारिक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा था तो उसे कोर्ट के बाहर ही समझाने की कोशिश करें। अगर मामला कोर्ट में गया तो आपके लिए आने वाले समय में समस्या खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राशि
इस समय मीन राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा। अगर आपको पेट से संबंधित कोई बीमारी है तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं। इस समय आपकी नौकरी में भी आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल नहीं है। इस समय आयात निर्यात से जुड़े व्यापारी वर्ग को भी धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें