Kendra Drishti Yog 2026 : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है; जब भी दो शुभ ग्रह एक साथ आते हैं या एक-दूसरे पर अपनी दृष्टि डालते हैं, तो मानव जीवन पर इसका प्रभाव अत्यंत सकारात्मक होता है। दृक पंचांग के अनुसार, 18 मार्च, 2026 को शुक्र और बृहस्पति एक-दूसरे के साथ 'केंद्र दृष्टि योग' का निर्माण करेंगे। शुक्र को सुख, ऐश्वर्य, धन और कलाओं का कारक माना जाता है, जबकि बृहस्पति ज्ञान, धर्म, सौभाग्य और नैतिकता का प्रतिनिधित्व करता है। जब ये दोनों ग्रह केंद्र दृष्टि योग में एक-दूसरे के आमने-सामने होते हैं तो उनकी शुभ ऊर्जा आपस में मिलकर कई गुना बढ़ जाती हैं। केंद्र दृष्टि योग के प्रभाव से कुछ राशियों को विशेष लाभ प्रदान होगा। आइए जानते हैं कौन सी है वो राशियां।