Shukra Gochar 2026: सुख और धन के कारक ग्रह शुक्र 14 मई को मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं। शुक्र के गोचर से कुछ राशि वालों को बहुत ही अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है।
Shukra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन-वैभव, मान-सम्मान, विवाह और भोग-विलास आदि का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह की गिनती शुभ ग्रहों में होती है और ये एक राशि में करीब 26 दिनों तक रहते हैं फिर इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र अभी वृषभ राशि में विराजमान हैं जो 14 मई 2026 को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र इस राशि में 8 जून तक रहेंगे। आइए जानते हैं शुक्र के मिथुन राशि में गोचर करने से किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 5
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। शुक्र आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में वेतन वृद्धि और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। जो लोग व्यापार में हैं उनके साथ नई तरह की साझेदारी बन सकती है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं।
विज्ञापन
3 of 5
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर आपके दूसरे भाव यानी धन भाव में होगा। जिससे आपको आय के नए-नए स्त्रोत खुल सकते हैं। घर-परिवार में इस दौरान कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी और इस दौरान पैतृक संपत्ति से आपको लाभ होता हुआ मिल सकता है। निवेश संबंधी योजनाओं में आपको अच्छा लाभ होता है दिखाई देगा।
4 of 5
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
शुक्र का गोचर सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और शानदार रहेगा। शुक्र आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। आय में वृद्धि के अच्छे संकेत हैं। आपके अधूरे काम और लक्ष्य जल्द ही दूर होंगे। इसके अलावा संतान पक्ष की तरफ से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं का अच्छा लाभ आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का साथ और समर्थन मिलेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। अचानक धन लाभ और पैतृक संपति मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश की यात्रा पर जाना चाहते हैं उनको अवसर मिल सकते हैं।