फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र के स्वराशि में गोचर से बना विपरीत राजयोग, इन तीन राशियों को मिलेगी हर तरह के सुख-सुविधा

Sat, 25 Apr 2026 11:30 AM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

shukra gochar 2026: शुक्र जब भी अपनी स्वराशि वृषभ या फिर तुला राशि में गोचर करते हैं तो इससे मालव्य राजयोग का निर्माण होता है। इसके अलावा विपरीत राजयोग भी बनता है और कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ होता है। 
विज्ञापन
1 of 4
शुक्र के राशि परिवर्तन से बनेगा मालव्य राजयोग - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब-जब ग्रह एक से दूसरी राशि में गोचर होते हैं तो कई तरह के योगों का निर्माण होता है, जिसमें कुछ शुभ तो कुछ अशुभ योग होते हैं। आपको बता दें धन, वैभव, ऐश्वर्य, सुख-सुविधा और प्रेम के कारक ग्रह बीते 19 अप्रैल को अपनी स्वराशि वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जो इस राशि में 14 मई तक रहेंगे। वृषभ राशि शुक्रदेव की स्वराशि होती है, जिससे इस समय मालव्य राजयोग बना हुआ है। इसके अलावा विपरीत राजयोग की भी निर्माण हुआ है। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए शुक्र का वृषभ राशि में गोचर और फिर विपरीत राजयोग का बनना कई राशि वालों के लिए शुभ संकेत हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शुक्र कुंडली के केंद्र भाव में होते हैं तो मालव्य राजयोग बनता है, वहीं शुक्र कुंडली 6, 8 और 12 भाव में होते हैं विपरीत राजयोग बनता है। शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से धनु, तुला और मिथुन राशि वालों के लिए विपरीत राजयोग का निर्माण हुआ है। आइए जानते हैं इन तीन राशियों पर किसी तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। 

 
विज्ञापन

2 of 4
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर उनकी कुंडली के छठे भाव में हुआ है, ऐसे में इस राशि वालों के लिए मालव्य और विपरीत राजयोग से नौकरी, व्यापार और आर्थिक स्थिति के लिहाज से बहुत ही अच्छा और सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। साथ ही धनु राशि वालों पर शुक्र की द्दष्टि 12वें भाव में हैं जिससे विदेश की यात्रा, विदेश में नौकरी, विदेश में आर्थिक वृद्धि और नए तरह के अवसर मिलने के संकेत हैं। धनु राशि वालों के लिए छठे भाव में स्वामी का होना विपरीत राजयोग से अवसरों में वृद्धि के संकेत हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुल राशि वालों के लिए इस समय शुक्र अष्टम भाव में विराजमान हैं, जिससे विपरीत राजयोग बना है। यानी शुक्र आठवें भाव के स्वामी होकर वहीं पर मौजूद होना और अपनी सप्तम द्दष्टि से धन भाव को देखना आपके लिए धन के अवसरों में वृद्धि करा सकता है। आर्थिक लाभ होने की अच्छी संभावना है। रुके हुए काम अब जल्द से जल्द पूरे होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं का सुख आपको मिलेगा। 
विज्ञापन

4 of 4
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर होने से आपके 12वें भाव में विपरीत राजयोग का बनना बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने होगी। लेकिन इस दौरान आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। समाज में अच्छा मान सम्मान प्राप्त होगा। विदेशों से जुड़े लोगों को भी कुछ नया करने का अवसर मिल सकता है। 

Khappar Yog 2026: 1 मई से खप्पर योग, इन 4 राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें