ज्योतिष में शुक्र ग्रह का बहुत ही महत्वपूर्ण और खास स्थान है। शुक्र ग्रह प्रेम, सुख-समृद्धि, कला और सौंदर्य आदि का कारक ग्रह माना जाता है। जिन जातकों को कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति शुभ होती है उनको भाग्य का भरपूर साथ मिलता है। व्यक्ति, धन, सुख-संपदा और ऐशोआराम और लग्जरी लाइफ व्यतीत करता है। शुक्र मंगलवार 25 अगस्त को चाल में परिवर्तन करेंगे जिससे इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। पंचांग के अनुसार, शुक्र का गोचर चित्रा नक्षत्र में होगा जो मंगल का नक्षत्र माना जाता है। शुक्र चित्रा नक्षत्र में 11 सितंबर तक विराजमान रहेंगे। इससे कुछ राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।