फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar 2026: 29 जुलाई को शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों के लिए आने वाले दिन रहेंगे शुभ

Thu, 23 Jul 2026 02:04 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shukra Gochar 2026: 29 जुलाई को सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र सिंह राशि में रहते हुए उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे जिससे कुछ राशि वालों के लिए आने वाले दिन शुभ साबित हो सकते हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : amar ujala
Shukra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सुख, वैभव, ऐशोआराम, धन और कला का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र की चाल में परिवर्तन होने से इसका सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में प्रभाव अवश्य पड़ता है। इस समय सुख के कारक ग्रह शुक्र सिंह राशि में विराजमान हैं और जल्द ही नक्षत्र परिवर्तन करेंगे जो उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव होते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार शुक्र 29 जुलाई 2026 को सुबह उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शुक्रदेव इस नक्षत्र में 11 अगस्त तक रहेंगे फिर इसके बाद हस्त नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। आपको बता दें शुक्र इस समय सिंह राशि में विराजमान हैं और 01 अगस्त को राशि परिवर्तन करके अपनी नीच राशि कन्या में प्रवेश कर जाएंगे।  आइए जानते हैं शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। 
 
विज्ञापन

2 of 5
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्र का उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करना बहुत ही लाभकारी साबित होगा। इससे इस राशि के जातकों के मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग होंगे। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और किसी कानूनी मामलों में आपको जीत हासिल होगी। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए कुछ अच्छे और बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। कोई बड़ा पद मिल सकता है। नौकरी में इस दौरान स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
शुक्र का उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। आने वाले समय में आपके सुख-सुविधाओं और ऐशोआराम में वृद्धि होगी। इस दौरान आप नया वाहन खरीद सकते हैं। घर में खुशियों के पल का आनंद लेंगे। मन में नया विचार आएगा और नई योजना पर काम आगे बढ़ सकता है। इस दौरान आपको धैर्य और संयम के साथ काम लेना होगा। 

4 of 5
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर आपके लिए सफलता के कई दरवाजे खोलेगा। करियर-कारोबार में कुछ बेहतरीन अवसर मिलेंगे। इस दौरान आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। लंबे समय से धन संबंधित परेशानियों से निजात मिलेगी। आय में इजाफा होगा और नई योजना पर काम बढ़ेगा। लेकिन सेहत में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर बहुत ही लाभकारी और शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में बेहतर अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आने वाला समय बहुत अच्छा रहेगा और इस दौरान कोई अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में इस दौरान आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें