फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar 2025: 31 मई से इन राशि वालों के जीवन में आएगा बदलाव, शुक्र करेंगे गोचर

Tue, 13 May 2025 01:14 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shukra Grah Gochar 2025: ज्योतिषियों के मुताबिक कर्क राशि वालों को विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। इस दौरान व्यापारी वर्ग वालों को नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
1 of 4
Shukra Grah Gochar 2025 - फोटो : freepik
Shukra Grah Gochar 2025: मई में जहां ग्रहों के राजा सूर्य और राहु-केतु का राशि परिवर्तन होगा, तो वहीं शुक्र देव भी इस माह गोचर करेंगे। वह 31 मई 2025 को सुबह 11 बजकर 42 मिनट पर मंगल की राशि मेष में अपना स्थान लेंगे। शुक्र एक राशि में लगभग 23 दिनों तक विराजमान रहते हैं और उन्हें वृषभ-तुला राशि वालों का स्वामी ग्रह माना गया है। ज्योतिषियों के मुताबिक शुक्र देव इन दो राशि पर सदैव मेहरबान रहते हैं। शुक्र के प्रभाव से इन जातकों के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती हैं। हालांकि वह जब भी राशि परिवर्तन करते हैं, तो अन्य राशि वालों पर भी अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। इसलिए शुक्र का मेष राशि में गोचर करना भी कुछ जातकों के लिए लाभकारी साबित होगा। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
Gold Astrology: अपनी राशि के अनुसार धारण करें सोना, इन नियमों के पालन से मिलेंगे विशेष लाभ
विज्ञापन

2 of 4
प्रेम जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
ज्योतिषियों के मुताबिक कर्क राशि वालों को विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। इस दौरान व्यापारी वर्ग वालों को नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों से राहत मिलेगी। इस अवधि में नई मुलाकातें होंगी। प्रेम जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा।
विज्ञापन

3 of 4
प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते और भी मधुर होंगे। आपके सुख में वृद्धि होगी। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
शुक्र के मेष राशि में जाने से कन्या राशि वालों को नौकरी व व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। नई नौकरी की प्राप्ति भी संभव है। शुक्र के प्रभाव से आपके लक्ष्य पूरे होंगे। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय लाभकारी रहेगा। आर्थिक तंगी की समस्या से छुटकारा मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते और भी मधुर होंगे। आपके सुख में वृद्धि होगी।
Numerology: जीवनसाथी को चुनने में गलती कर देते हैं इस मूलांक के लोग, पर करियर में करते हैं तरक्की
विज्ञापन

4 of 4
तनाव खत्म होने लगेंगे। वाहन, जमीन व महंगी वस्तुओं का सुख प्राप्त होगा। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है। सभी कार्यों में सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है कि यह गोचर आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा। लाभ के कई मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं। इस दौरान व्यापार में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है। तनाव खत्म होने लगेंगे। वाहन, जमीन व महंगी वस्तुओं का सुख प्राप्त होगा।
 

Cat Birth: घर में बिल्ली के बच्चों का जन्म लेना शुभ माना जाता है या अशुभ? जानें क्या कहते हैं शास्त्र

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें