धन और ऐशोआराम के कारक ग्रह शुक्र 26 नवंबर से तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्र इस राशि में 20 दिसंबर 2025 तक रहेंगे, फिर इसके बाद गुरु की राशि धनु में प्रवेश कर जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 13
शुक्र गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव
- फोटो : Amar Ujala
Shukra Gochar 2025: सुख, सौंदर्य, भोगविलास, धन और ऐशोआराम के कारक ग्रह शुक्र 26 नवंबर से तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्र इस राशि में 20 दिसंबर 2025 तक रहेंगे, फिर इसके बाद गुरु की राशि धनु में प्रवेश कर जाएंगे। तुला राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य हैं। आइए जानते हैं शुक्र के वृश्चिक राशि में 20 दिसंबर तक रहने के दौरान किन राशि पर शुभ और किन राशियों के ऊपर दबाव रहेगा।
मेष राशि-
अब शुक्र आपकी राशि से अष्टमभ आव में हैं। ऐसे में आपके ऊपर शुक्र के प्रभाव के कारण गुप्त धन, पैतृक संपत्ति और विरासस से जुड़े मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। इस अवधि के मध्य स्वास्थ्य के प्रति अधिक चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। परिवार में भी अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न होने दें। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि-
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र सप्तम भाव में 20 दिसंबर तक रहेंगे। ऐसे में शुक्र का प्रभाव रिश्तों में पड़ेगा। राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार तो होगा ही नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लिएगए निर्णय और किएगए कार्यों की सराहना होगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि-
शुक्र अभ आपकी राशि से छठे भाव में रहेंगे, जिससे आपको मिलाजुला फल मिलेगा। सुख-साधनों और भोग-विलास की चीजों की तरफ आपका रूझान जाएगा। रोमांस के मामलों में अस्थिरता बनी रहेगी। इसलिए बेहतर रहेगा कि कार्य के प्रति चिंतनशील रहें। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश में भी जाना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि-
शुक्र के राशि परिवर्तन करने से आपकी राशि से चतुर्थ यानी सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव अच्छा रहेगा। मित्रों और संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग बने रहे हैं।। इस दौरान आपको स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि-
राशि से तृतीय यानी पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव अच्छा ही कहा जाएगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी वाणी कुशलता के बलपर विषम परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। लेन-देन के मामलों में भी सावधानी बरतें। इस अवधि के मध्य कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। पारिवारिक विवादों से दूर ही रहें।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव प्रतीक्षित कार्यों को संपन्न करवाने में मदद करेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। विवाह भी करना चाह रहे हों तो भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च करायेगा। मकान-वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलें बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। इस दौरान शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र हर तरह से सफलता ही दिलाएंगे। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत बनेंगे। नौकरी में भी स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास कर रहे हों तो अवसर बेहतर है।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य करना हो अथवा किसी नये अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। मकान अथवा वाहन क्रय की दृष्टि से भी ये समय उत्तम रहेगा।
मीन राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। भाग्योन्नति भी होगी। विदेश यात्रा का योग बनेगा। किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना हो अथवा विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए प्रयास करना हो दोनों मामलों में सफलता अवश्य मिलेगी। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।