फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Asta 2022: शुक्र ग्रह सिंह राशि में हुए अस्त, जानें किन राशियों के लिए शुभ और किसके लिए संकट

Thu, 15 Sep 2022 07:06 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
शुक्र ग्रह 15 सितंबर 2022 की रात को 2 बजकर 29 मिनट पर सिंह राशि में अस्त होंगे। जहां पर ये 02 दिसंबर 2022 तक अस्त अवस्था में ही रहेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है।
आज ( 15 सितंबर,2022) सुख,वैभव और समृद्धि प्रदान करने वाल शुभ ग्रह शुक्र अस्त हो जाएंगे। शुक्र ग्रह 15 सितंबर 2022 की रात को 2 बजकर 29 मिनट पर सिंह राशि में अस्त होंगे। जहां पर ये 02 दिसंबर 2022 तक अस्त अवस्था में ही रहेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है। यह जातकों को सुख-समृद्धि,सौंदर्य,मान-सम्मान, यश-कीर्ति, वैवाहिक सुख और कई तरह के ऐशोआराम की सुविधा प्रदान करते हैं। अगर किसी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह उच्च भाव में और शुभ स्थान पर विराजमान है तो उसे जीवन में किसी भी तरह की सुख और धन की कोई कमी नहीं रहती है। कुंडली में शुक्र ग्रह के शुभ होने पर व्यक्ति का सारा जीवन सुख-सुविधाओं और आनंद से बीतता है। 

शुक्र के अस्त होने का मतलब और महत्व 
जब किसी ग्रह का अस्त होता है तो वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह ग्रह सूर्य के बहुत ही करीब आ जाता है। यानी जब भी कोई ग्रह सूर्य के बेहद करीब आता है वह ग्रह अस्त माना जाता है। सूर्य के करीब आने पर उस ग्रह की ताकत कुछ देर के लिए क्षीण हो जाती है। ग्रह अपना सकारात्मक प्रभाव देने में असफल होने लगता है। इस तरह से शुक्र ग्रह के अस्त होने का अर्थ है कि वह जब तक सूर्य के करीब रहता है उसकी शक्ति मंद पड़ जाएगी। 15 सितंबर को शुक्र सूर्य की राशि सिंह में गोचर करते हुए अस्त हो रहे हैं। शुक्र के अस्त होने पर सभी राशियों के जातकों पर इसका व्यापक प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं शुक्र के अस्त होने का ज्योतिषीय विश्लेषण।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि- आज शुक्र आपकी राशि में पंचम भाव में अस्त हो रहे हैं। मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का अस्त परिवार की जिम्मेदारियों का एहसास दिलाएगा। सुख और वैभव में वृद्धि होगी। परिवार में सुख और शांति रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि- शुक्र ग्रह इस राशि के स्वामी हैं। ऐसे में शुक्र ग्रह के अस्त होने पर मिलाजुला परिणाम देखने को मिल सकता है। पार्टनर संग आपकी रिश्ता मजबूत होगा। परिवार संग आप कोई छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। इस राशि के जातक अपने परिवार की खुशी के लिए हर कोशिश करते नजर आएंगे।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि- इस राशि के स्वामी ग्रह बुध है और शुक्र ग्रह के साथ ये मित्रता का भाव रखते हैं।आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। लग्जरी चीजों की खरीदारी में आप अपना ज्यादा समय देंगे। पार्टनर संग आपका समय अच्छा बीताएंगे। जो जातक प्रेम जीवन में है उनके लिए किसी तरह से वरदान से कम नहीं है। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि- आपकी राशि में यह दूसरे भाव में अस्त हो रहे हैं। कर्क राशि के जातकों शुक्र का अस्त होना मिलाजुला परिणाम देने वाला होगा। आपके बेवजह धन के खर्चे बढ़ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशियां पहले जैसी है रहेगी। प्रेम जीवन में लगे हुए लोग अपने पार्टनर को कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। रोमांस में आप काफी आगे बढ़ेंगे। निवेश करने के लिए समय आपके लिए उचित रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र तीसरे और दसवें भाव के स्वामी होते हैं। ऐसे में सिंह राशि के जातकों के लिए समय अच्छे से बीतेगा। इस राशि के लोग अकेला रहना पसंद करेंगे। सुख-सुविधा में कमी देखने को मिल सकती है। यात्रा करना आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है। रोमांटिक रिश्ते में भी कमी आ सकती है। प्रेम जीवन निभाने वाले जातकों के बीच दूरियां बढ़ सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि- आपके लिए शुक्र द्वादश भाव में अस्त होने जा रह हैं।कन्या राशि के जातकों को नए लोगों का संग प्राप्त होगा। आप अपने व्यक्तित्व के बल पर सभी के मन में अपनी अमिट छाप छोड़ने में कामयाब हो सकते हैं। पार्टनर संग कहीं धूमने की योजना बना सकते हैं। जो जातक अगर अकेले हैं उनको साथी मिल सकता है। ऐशोआराम में वृद्धि के संकेत हैं।

8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि- इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं और आज शुक्र ग्रह आपके एकादश भाव में अस्त होंगे। ऐसे में आपके लिए आने वाला समय आपके लिए शानदार रहेगा। मान-सम्मान में कोई कमी नहीं रहेगी। चारों तरफ आपके द्वारा लिए गए निर्णयों की सराहना की जाएगी। लोग आपकी वाहवाही करते हुए नहीं थकेंगे। सुख-सुविधा में कोई कमी नहीं रहेगी। नौकरी पेशा जातकों को कई जगहों से शानदार ऑफर आ सकते हैं जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं।
 

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि- शुक्र ग्रह इस राशि पर द्वादश और सप्तम भाव पर प्रभाव ज्यादा होता है। लग्जरी जीवन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आएगी। जो जातक अकेले हैं उनके जीवन में कोई दस्तक दे सकता है। सुख-सुविधा और धन-दौलत में बढ़ोतरी के संकेत हैं। लेकिन कोई फैसला अकेले न करें अपने साथी की राय लेकर ही आगे बढ़ना आपके लिए उचित और सही रहेगा। 

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि- आपके लिए शुक्र नवम भाव में अस्त होंगे।रिश्तों में आप नई तरह की ताजगी का अनुभव कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। आपके मन में इस दौरान धार्मिक क्रिया-कालापों में कुछ ज्यादा ही रहेगा। मानसिक शांति मिलेगी।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि- इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बहुत ही अनुकूल रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। आपके पार्टनर के बीच रिश्ता पहले के मुकाबले ज्यादा रोमांटिक रहेगा। धन लाभ होने से आपकी लग्जरी लाइफ काफी अच्छे तरीके से चलेगी।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि- जो जातक अकेले हैं उनके जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है। जीवन में सब कुछ नया-नया लगेगा लेकिन इस बात का विशेष ध्यान आपको रखना है कि प्यार के चक्कर में आपका कोई काम न रुके। ऐसे में प्रेम और करियर में उचित तालमेल करके चलें।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि- सुख-सुविधा में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा जिसके कारण दोनों के जीवन में रिश्ते पहले से और अधिक मजबूत होंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें