Shodash Panchank Yoga In Kundali: षोडशपंचक योग एक दुर्लभ और विशेष ज्योतिषीय संयोग है, जो वैदिक ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्य को ग्रहों का राजा, पिता और आत्मा का कारक कहा गया है, इसलिए इसका राशि परिवर्तन सीधे जीवन के कई पहलुओं पर प्रभाव डालता है। इस समय सूर्य कर्क राशि में स्थित है और आज रात अरुण के साथ इसका संयोग बन रहा है, जिसे बाईनोविल संयोग भी कहा जाता है।
इस शुभ योग के प्रभाव से 12 राशियों में से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। वित्तीय लाभ, नई शुरुआत और जीवन में सकारात्मक बदलाव के संकेत इस योग से जुड़े हैं। आइए जानते हैं उन तीन भाग्यशाली राशियों के बारे में, जिन्हें इस दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग से सबसे अधिक लाभ मिल सकता है।