फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivratri 2023 Rashifal: महाशिवरात्रि आज, कुंभ समेत इन 5 राशि वालों पर महादेव रहेंगे मेहरबान, होगा भाग्योदय

Sat, 18 Feb 2023 10:14 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर इन पांच राशि वालों के लिए खुशखबरी - फोटो : अमर उजाला
आज महाशिवरात्रि का त्योहार पूरे देश में धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। लोग शिवजी की आराधना करके उनके आशीर्वाद प्राप्त करने की मनोकामना के साथ हर-हर महादेव का उच्चारण कर रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार यह त्योहार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार महाशिवरत्रि पर ग्रहों का अच्छा संयोग बना हुआ है। महाशिवरात्रि के पहले यानी 13 फरवरी को सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं और इसके दो दिनों बाद ही यानी 15 फरवरी को सुख और वैभव के कारक ग्रह माने जाने वाले ग्रह शुक्र ग्रह मीन राशि में जा चुके हैं । वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महाशिवरात्रि के पहले जब प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है तो इसे महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के अनुसार महाशिवरात्रि के पहले प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन कुछ राशि वालों के जीवन में बहुत ही शुभ और मंगलकारी परिवर्तन लाने  वाला है। आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं वे राशियां...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
ज्योतिष गणना की गणना के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिए इस बार महाशिवरात्रि बहुत ही शुभ साबित होने वाली है। धन लाभ के बेहतरीन मौके मिलेंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से हर एक कार्य में अच्छी सफलता हासिल होगी। जो लोग नौकरी पेशा है उनके लिए नए और अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को खूब तरक्की मिलने की संभावना है। मिथुन राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा जिसके कारण कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन

3 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
महाशिवरात्रि के पहले सूर्य और शुक्र ग्रहों का शुभ संयोग सिंह राशि के जातको के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। नौकरी और व्यापार में अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। आपको योजनाएं अच्छी तरह से चलेंगे और कामयाब होंगी। धन कमाने के बेहतरीन मौके आपको मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होने की संभावना। जो लोग इस समय किसी सरकारी प्रतियोगिता की परीक्षा में जुटे हैं उनके लिए महाशिवरात्रि के बाद खुशखबरी मिल सकती है। 

4 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
इस महाशिवरात्रि कन्या राशि वालों पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा होगी। हर एक क्षेत्र में खुशखबरी मिलने के संकेत है। आर्थिक स्थितियों में बढ़ोतरी के संकेत हैं। जो लोग इस समय किसी प्रॉपर्टी में निवेश के बारे में सोच रहे है उनके लिए महाशिवरात्रि के बाद अच्छा मौका है। दांपत्य जीवन में मिठास रहेगी और जीवन का आनंद उठा पाने में सफल होंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातकों पर इस महाशिवरात्रि के बाद बहुत कुछ अच्छा होने वाला होगा। धन लाभ के बेहतरीन मौके हासिल होंगे। जिन लोगों का धन किसी के पास उधार पड़ा है या फिर कर्ज के रूप में फंसा हुआ हो उनको प्राप्त हो सकता है। आय के साधनों में इजाफा होगा। जो लोग किसी कामधंधे से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह किसी तरह से वरदान से कम नहीं है। शिवजी की विशेष कृपा धनु राशि वालों पर रहेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
इस महाशिवरात्रि पर कुंभ के जातकों की किस्मत में बहुत बड़ा बदलाव होने वाला है। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से हर एक काम समय पर पूरे होंगे। आपको पैतृक संपत्ति से अचानक धन लाभ होने की संभावना है। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत है उनका प्रमोशन हो सकता है वहां निजी क्षेत्र में नौकरी करने वाले लोगों को दूसरी जगहों से अच्छे नौकरी के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। परिवार और मित्रों का अच्छा साथ मिलने के कारण कोई बड़ा काम करने में कामयाब होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें