फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shanishchari Amavasya: शनिश्चरी अमावस्या पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, बनेगा धन सम्पत्ति का योग

Thu, 14 May 2026 08:01 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

2026 की शनि जयंती पर 13 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इस खास अवसर पर करियर में सफलता, धन लाभ और नई तरक्की के योग बन सकते हैं। जानें किन राशियों पर रहेगी शनि देव की विशेष कृपा।
विज्ञापन
1 of 6
शनि जयंती 2026 शनिश्चरी अमावस्या - फोटो : Amar Ujala
Shanishchari Amavasya: हिंदू पंचांग के अनुसार शनि जयंती का पर्व भगवान शनि देव की पूजा-अर्चना के लिए बेहद खास माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व 16 मई, शनिवार के दिन मनाया जाएगा, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है। ज्येष्ठ अमावस्या पर पड़ने वाली शनि जयंती को शनैश्चरी अमावस्या भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन विधि-विधान से शनि देव की पूजा करने और दान-पुण्य करने से जीवन की परेशानियां कम होती हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस बार शनि जयंती पर बन रहा दुर्लभ संयोग ज्योतिष के नजरिए से काफी खास माना जा रहा है। माना जा रहा है कि करीब 13 साल बाद ऐसा शुभ योग बन रहा है, जिसका असर कुछ राशियों के जीवन पर सकारात्मक रूप से पड़ सकता है। करियर, धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में इन राशियों को अच्छे अवसर मिलने की संभावना जताई जा रही है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।  
विज्ञापन

2 of 6
कार्यस्थल पर चल रही दिक्कतें भी धीरे-धीरे कम हो सकती हैं। - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
शनि जयंती का यह शुभ संयोग वृषभ राशि के लोगों के लिए करियर में नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन या सैलरी बढ़ने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग लंबे समय से बेहतर नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाहा अवसर मिलने के संकेत हैं। कार्यस्थल पर चल रही दिक्कतें भी धीरे-धीरे कम हो सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां या पदोन्नति मिल सकती है। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय लाभदायक साबित हो सकता है। व्यापार में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है और लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां या पदोन्नति मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ आय के नए स्रोत बनने के योग भी बन रहे हैं।

4 of 6
मानसिक तनाव में कमी महसूस हो सकती है। - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों पर शनि देव की विशेष कृपा बनी रह सकती है। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं और मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावना है। विदेश से जुड़े अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और मानसिक तनाव में कमी महसूस हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
ऑफिस या कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए यह समय सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है। ऑफिस या कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम की सराहना हो सकती है। रुके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में राहत मिलने के साथ सेहत में भी सुधार देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करियर में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी शनि देव माने जाते हैं, इसलिए शनि जयंती इनके लिए खास महत्व रखती है। इस दौरान जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। करियर में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं और लंबे समय से चल रही परेशानियों में राहत मिल सकती है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार साढ़ेसाती का प्रभाव भी कुछ हद तक कम महसूस हो सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें