Sawan 2026: सावन में शनि की वक्री चाल से कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ के लिए समय परेशानियों से भरा भी हो सकता है। ऐसे में आइए 12 राशियों का हाल जानते हैं।
Sawan 2026: सावन का पवित्र महीना 30 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक रहेगा। इस पूरे माह में कर्मफलदाता शनि वक्री यानी उल्टी चाल से मीन राशि में गोचर करेंगे। शनि की यह वक्री स्थिति दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी, इसलिए सावन के दौरान भी इसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। किसी राशि को करियर, धन और रुके हुए कार्यों में सफलता मिल सकती है, तो कुछ जातकों को मेहनत के बावजूद देरी, बाधाओं और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि सावन में शनि की वक्री चाल का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा। Sawan Rashifal 2026: सावन का पवित्र महीना कल से शुरू, इन 5 राशियों पर रहेगी पूरे महीने भोलेनाथ की कृपा
विज्ञापन
2 of 13
Sawan 2026
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
सावन का महीना आपके लिए शुभ संकेत लेकर आ सकता है।
नौकरी को लेकर आपके प्रयास सफल हो सकते हैं।
मेष राशि वालों के लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।
जीवन में बड़े बदलाव की संभावना कम रहेगी, लेकिन नियमित प्रयासों से काम बनते रहेंगे।
कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का अच्छा साथ मिलेगा।
परिवार और कार्यक्षेत्र के बीच संतुलन बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
कोई वस्तु की खरीदारी आप करेंगे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।