फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Vakri 2026: शनि कब होंगे वक्री? जानें किन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

Thu, 21 May 2026 10:42 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

27 जुलाई से शनि मीन राशि में वक्री गोचर करेंगे और 11 दिसंबर को मार्गी होंगे। इस दौरान वृषभ, सिंह समेत 5 राशियों पर आर्थिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी प्रभाव पड़ सकता है। जानें किन राशियों को रहना होगा सतर्क और क्या उपाय करें।
विज्ञापन
1 of 6
vakri shani - फोटो : अमर उजाला
Shani Vakri Effects: शनि 27 जुलाई से मीन राशि में वक्री गोचर करने जा रहे हैं। इस दौरान वे रेवती और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से संचार करेंगे और 11 दिसंबर को पुनः मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि में जिन लोगों की कुंडली में शनि जन्म से वक्री हैं, उन्हें सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। वहीं सामान्य रूप से वृषभ और सिंह समेत कुल 5 राशियों पर शनि के इस वक्री गोचर का प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान प्रभावित राशियों को आर्थिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि शनि वक्री गोचर किन राशियों के लिए कठिन समय ला सकता है और किन उपायों से राहत पाई जा सकती है।
Guru Gochar 2026: जून में उच्च राशि में प्रवेश करेंगे गुरु, इन 4 राशियों पर होगी धन-वर्षा
Adhik Maas 2026 Rashifal: अधिकमास में ग्रहों का शुभ संयोग, 15 जून से पहले सुधरेगा इन राशियों का समय
विज्ञापन

2 of 6
आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव और खर्चों में बढ़ोतरी संभव। - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
शनि वक्री आपकी राशि से एकादश भाव में गोचर करेंगे और मीन राशि से उनकी दृष्टि आपकी राशि पर रहेगी। इस अवधि में व्यापार और करियर में बाधाएं आ सकती हैं तथा मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलने से तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में खर्चों में वृद्धि और लेन-देन में सावधानी रखने की आवश्यकता होगी। सामाजिक जीवन में भी सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

3 of 6
मानसिक तनाव से बचकर चलने की जरूरत। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
शनि आपकी राशि से अष्टम भाव में वक्री होंगे, साथ ही केतु का प्रभाव भी रहेगा। इस समय परिवार में सहयोग की कमी महसूस हो सकती है और पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें क्योंकि चोट या दुर्घटना की संभावना बन सकती है। अचानक आने वाली परिस्थितियाँ मानसिक तनाव बढ़ा सकती हैं, इसलिए कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें।

4 of 6
वैवाहिक जीवन में सतर्कता और समझदारी जरूरी। - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
शनि वक्री आपकी राशि के सप्तम भाव में रहेंगे और उन पर पूर्ण दृष्टि भी पड़ेगी। इस समय व्यापार में रुकावटें और मानसिक दबाव बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए वित्तीय मामलों में सतर्क रहें। वैवाहिक जीवन में गलतफहमियों से बचना जरूरी होगा और साझेदारी के कार्यों में सावधानी रखें।
विज्ञापन

5 of 6
पारिवारिक तनाव और मानसिक दबाव बढ़ सकता है। - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
शनि वक्री आपकी राशि के चतुर्थ भाव में रहेंगे और ढैय्या का प्रभाव भी बना रहेगा। इस दौरान मानसिक तनाव और पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। माता या घर के बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। आर्थिक मामलों में भी रुकावटें आ सकती हैं और वाहन संबंधी खर्च बढ़ सकता है। धैर्य और संयम बनाए रखना बेहद जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खर्चों में वृद्धि और आर्थिक स्थिति पर दबाव रहने की संभावना। - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
शनि आपकी राशि के दूसरे भाव में वक्री होंगे और राहु का प्रभाव भी साथ रहेगा। इस दौरान घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी और पुराने पारिवारिक विवाद फिर से उभर सकते हैं। आर्थिक स्थिति पर दबाव महसूस हो सकता है और धन संचय में कठिनाई आ सकती है। करियर और स्वास्थ्य दोनों मामलों में सावधानी रखना आवश्यक होगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें