फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिदेव चलेंगे 135 दिनों तक उल्टी चाल, इन तीन राशियों को मिलेगा धन लाभ और कार्यक्षेत्र में सफलता

Tue, 21 May 2024 10:41 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कुंभ राशि में शनि होंगे वक्री - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। शनिदेव सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते फिर इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष में शनि को न्याय और कर्मफल दाता माना गया है। शनि देव मौजूद समय में अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं और 29 जून को इसी में रहते हुए वक्री होने जा रहे हैं। वक्री का मतलब उल्टी चाल से होता है। शनि देव 135 दिनों तक वक्री रहेंगे। शनि देव की वक्री चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव अवश्य ही पड़ेगा, लेकिन तीन राशि के जातकों धन लाभ और भाग्य का साथ ज्यादा मिलेगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां 
विज्ञापन

2 of 5
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
इस राशि के जातकों को लिए शनि की वक्री चाल बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। शनि आपकी कुंडली के कर्म भाव यानी दसवें भाव में वक्री होकर चलेंगे। आपको करियर और कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी। धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों को उनके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा पद हासिल हो सकता है, इसके अलावा वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। मान-सम्मान में इजाफा और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आने वाले 133 दिन आपके लिए काफी शुभ होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
शनि देव वक्री होना कन्या राशि वालों के लिए विशेष लाभप्रद रहेगा। शनि देव आपके छठे भाव में वक्री होंगे। ऐसे में आपको विवादों से छुटकारा मिलेगा। आपके शत्रुओं की हार होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपकी जीत हासिल होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और वेतन में बढ़ोतरी के योग हैं।

4 of 5
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि शनि देव की स्वयं की राशि है और इसी राशि में रहते हुए शनिदेव वक्री होने जा रहे हैं। शनिदेव आपकी राशि के लग्न भाव में वक्री होंगे। इस तरह से आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

May Monthly Horoscope: सभी 12 राशियों के लिए मई का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
शनि की चाल में बदलाव आने से वृश्चिक राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। शनि का वक्री होना इस राशि के जातकों के लिए वरदान से कम नहीं है। आपको अपने करियर और कारोबार में अच्छे अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। आमदनी में इजाफा होने से आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। वैवाहिक और प्रेम जीवन में मधुर संबंध बने रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें