फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Vakri 2026: 27 जुलाई से शनि की उल्टी चाल, इन तीन राशियों की बढ़ सकती हैं मुसीबतें

Thu, 09 Jul 2026 06:47 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रहों में शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। शनि इस समय मीन राशि में हैं और 27 जुलाई को वक्री होने वाले है। जिससे तीन राशियों के ऊपर प्रभाव देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन
1 of 4
27 जुलाई से शनि चलेंगे उल्टी चाल - फोटो : अमर उजाला
27 जुलाई 2026 को शनि वक्री हो जाएंगे। इस समय शनि देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली राशि मीन में गोचर कर रहे है। शनि मीन राशि में 3 जून 2027 तक रहेंगे। लेकिन उसके पहले शनि 27 जुलाई को मीन राशि में वक्री यानी उल्टी चाल से चलने लगेंगे। शनिदेव 11 दिसंबर 2026 तक वक्री रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं और ये एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं, शनि की वक्री चाल चलने से सभी 12 राशियों के जातकों पर प्रभाव देखने को मिलता है। वहीं जिन लोगों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती चल रही है उनके ऊपर इसका महत्व काफी बढ़ जाता है। आपको बता दें कि इस समय मेष, मीन और कुंभ राशि वालों के शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। आइए जानते हैं शनि के वक्री होने से इन राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
 
विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण जारी है। ऐसे में 27 जुलाई 2026 को शनि की उल्टी चाल चलने से मेष राशि पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है। आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। कोई भी निर्णय लेने में आपको जल्दबाजी में फैसला नहीं करनाा है। नौकरीपैशा जातकों को धैर्य के साथ रहते हुए कामकाज करें। शनि के वक्री होने से आपको कुछ समय के लिए आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको सेहत का विशेष ध्यान देने की जररूत है। 
विज्ञापन

3 of 4
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों पर शनि का आखिरी चरण चल रहा है। साल 2027 में शनि के मेष राशि में गोचर करने से इस राशि पर से साढ़ेसाती का असर खत्म होगा। लेकिन शनि के वक्री होने पर आपको कुछ आर्थिक और दूसरी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों  में आपको कोई फैसला बहुत ही सोच-समझकर उठाना होगा। धार्मिक गतिविधियों में आपको हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। शनि की उल्टी चाल से दांपत्य जीवन में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

4 of 4
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण इस समय जारी है। ऐसे में आने वाले दिनों में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। पुराने अटके हुए काम समय पर पूरे होने में समय लगेगा। शनि के वक्री होने से आप किसी तरह के कानूनी वाद-विवादों में फंस सकते हैं। इसके अलावा लेन-देन के मामलों में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। 

Mahalaxmi Rajyog: जुलाई में चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, महालक्ष्मी राजयोग से होगा बड़ा धन लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें