फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Vakri: अगले 138 दिन किन राशियों के लिए बनेंगे अवसर और किन्हें रखनी होगी सावधानी? जानें वक्री शनि का असर

Mon, 27 Jul 2026 10:41 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

शनि की वक्री चाल को केवल कठिनाइयों का समय मानना उचित नहीं है। यह अवधि आत्ममंथन, पुराने कार्यों को पूरा करने और अपनी गलतियों से सीखने का भी अवसर देती है। जहां कुछ राशि के लोगों को कुछ सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं
विज्ञापन
1 of 9
वक्री शनि का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala

Shani Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्म, अनुशासन, न्याय और जिम्मेदारियों का कारक ग्रह माना गया है। जब शनि अपनी चाल बदलते हैं तो उसका प्रभाव लंबे समय तक महसूस किया जाता है। इस वर्ष 27 जुलाई 2026 को शनि मीन राशि में वक्री होंगे और 11 दिसंबर 2026 तक लगभग 138 दिनों तक इसी अवस्था में रहेंगे। शनि की यह वक्री चाल कई लोगों के लिए आत्ममंथन, अधूरे कार्यों को पूरा करने और पुराने निर्णयों की समीक्षा करने का अवसर लेकर आ सकती है। वहीं कुछ राशियों को इस दौरान धैर्य, अनुशासन और सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं कि वक्री शनि का यह समय किन राशियों के लिए राहत लेकर आ सकता है और किन राशियों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ सकती है।

विज्ञापन

2 of 9
क्या होता है वक्री शनि? - फोटो : adobe stock

क्या होता है वक्री शनि?
जब कोई ग्रह पृथ्वी से देखने पर उल्टी दिशा में चलता हुआ दिखाई देता है, तो उसे वक्री अवस्था कहा जाता है। वास्तव में ग्रह अपनी दिशा नहीं बदलते, बल्कि यह एक खगोलीय दृश्य प्रभाव होता है। ज्योतिष में वक्री शनि को आत्मविश्लेषण, अधूरे कार्यों की समीक्षा, जिम्मेदारियों को निभाने और कर्मों के परिणाम का समय माना जाता है। इस दौरान व्यक्ति को जल्दबाजी के बजाय धैर्य और योजना के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन

3 of 9
इन राशियों को मिल सकती है राहत - फोटो : अमर उजाला

इन राशियों को मिल सकती है राहत
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए वक्री शनि धीरे-धीरे परिस्थितियों को बेहतर बना सकते हैं। लंबे समय से अटके हुए प्रोजेक्ट आगे बढ़ सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को पहचान मिलने की संभावना है। अनुभवी लोगों की सलाह और सहयोग आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है।

4 of 9
इन राशियों को मिल सकती है राहत - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में पुराने प्रयासों का फल दिला सकता है। यदि आप लंबे समय से प्रमोशन, नौकरी परिवर्तन या नई जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे हैं, तो सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। हालांकि किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी करने से बचना बेहतर रहेगा।

विज्ञापन

5 of 9
इन राशियों को मिल सकती है राहत - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
शनि मकर राशि के स्वामी ग्रह हैं। इसलिए वक्री अवधि के दौरान लंबे समय से रुके हुए कार्यों में धीरे-धीरे प्रगति देखने को मिल सकती है। नौकरी में चल रही परेशानियां कम हो सकती हैं और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने की संभावना है। यदि कोई भुगतान लंबे समय से अटका हुआ है, तो उसके मिलने के योग बन सकते हैं। पुराने निवेश भी लाभ देना शुरू कर सकते हैं।

विज्ञापन

6 of 9
इन राशियों को मिल सकती है राहत - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी यह समय सकारात्मक संकेत लेकर आ सकता है। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। यदि किसी योजना पर लंबे समय से काम कर रहे हैं, तो उसमें आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में भी धीरे-धीरे स्थिरता आने के संकेत हैं।

विज्ञापन

7 of 9
इन राशियों को रखनी होगी अतिरिक्त सावधानी - फोटो : अमर उजाला

इन राशियों को रखनी होगी अतिरिक्त सावधानी

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय खर्चों में बढ़ोतरी और मानसिक व्यस्तता का संकेत दे सकता है। परिवार और कार्यक्षेत्र के बीच संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा। अनावश्यक विवादों से बचें और भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। बजट बनाकर चलना आर्थिक रूप से फायदेमंद रहेगा।

8 of 9
इन राशियों को रखनी होगी अतिरिक्त सावधानी - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को करियर और कारोबार में धैर्य रखने की जरूरत पड़ सकती है। जल्दबाजी में निवेश या बड़े आर्थिक फैसले लेने से बचें। कार्यस्थल पर छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने के बजाय संयम से काम लेना बेहतर रहेगा। शांत स्वभाव और योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्य आपको आगे चलकर अच्छे परिणाम दे सकते हैं।

विज्ञापन

9 of 9
इन राशियों को रखनी होगी अतिरिक्त सावधानी - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
शनि इसी राशि में वक्री हुए हैं, इसलिए मीन राशि के लोगों पर इसका प्रभाव अपेक्षाकृत अधिक महसूस हो सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और काम का दबाव भी अधिक रह सकता है। किसी भी बड़े आर्थिक या पेशेवर फैसले से पहले सभी पहलुओं पर विचार करना जरूरी होगा। धैर्य और अनुशासन बनाए रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें