27 जुलाई को न्याय और कर्मफलदाता शनि मीन राशि में वक्री होंगे जिसके चलते सभी 12 राशियों पर पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा।
Shani Vakri 2026: वैदिक ज्योतिष में कर्मफलदाता और न्यायप्रिय शनि 27 जुलाई 2026 से मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। शनि यहां पर 138 दिनों तक वक्री चाल से चलेंगे। ज्योतिष में शनि जब भी उल्टी चाल से चलते हैं तो इसको ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। शनि की वक्री चाल से व्यक्ति के करियर, व्यापार, आर्थिक स्थिति, रिश्तों और सेहत पर देखने को मिलता है। आइए जानते हैं शनि की वक्री चाल से तुला से मीन राशि वालों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषी विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि पर शनि के व्रकी होने का प्रभाव
27 जुलाई 2026 को शनि के वक्री होने से शनिदेव आपकी राशि से छठे भाव में वक्री होंगे। कुंडली का छठा भाव शत्रु, ऋण और रोग का माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। आने वाला समय में प्रतियोगी परीक्षा और नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बहुत ही अच्छा और बेहतरीन रहेगा। इसके अलावा कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
3 of 7
वृश्चिक राशि
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि पर शनि के वक्री होने का प्रभाव
शनि का वक्री होना वृश्चिक राशि वालों के लिए आपकी कुंडली के पंचम भाव में हो रहा है। कुंडली के पंचम भाव शिक्षा और प्रेम संबंधों का होता है। इससे संतान से जुड़ी अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। छात्रों के लिहाज से आने वाला समय अच्छा रहेगा। कला और रचनात्मक कार्यो में सफलता मिल सकती है।
4 of 7
धनु राशि
- फोटो : amar ujala
धनु राशि पर शनि के वक्री होने का प्रभाव
शनि के वक्री होने पर धनु राशि वालों के लिए शनि देव आपकी राशि से चौथे भाव में वक्री होंगे जिससे पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। संपत्ति और वाहन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। इस दौरान पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है। जमीन या मकान से जुड़े कार्यों में देरी होने की संभवाना है। माता की सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
5 of 7
मकर राशि
- फोटो : amar ujala
मकर राशि पर शनि वक्री होने का प्रभाव
शनि के वक्री होने पर शनिदेव आपकी राशि से तीसरे भाव में वक्री होंगे। जिससे आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए-नए लोगों से भविष्य में आपके लिए लाभ के अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि पर शनि के वक्री होने का प्रभाव
शनिदेव 27 जुलाई को आपकी राशि से दूसरे भाव में वक्री होने जा रहा रहे हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती के नए-नए और बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा नहीं तो बेकार के विवादों में फंस सकते हैं।
मीन राशि पर शनि के वक्री होने का प्रभाव
शनि आपकी राशि में ही वक्री हो रहे हैं जिससे व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि और जीवन में बड़े बदलाव का समय आ सकता है। इस दौरान आपके करियर, रिश्तों और निर्णयों को ध्यान में रखते हुए कोई भी फैसला करना होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।