फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Vakri 2026: शनि की वक्री चाल बदलेगी 12 राशियों का भाग्य, जानें किसे होगा फायदा और किसे रहना होगा सतर्क

Sun, 19 Jul 2026 11:05 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Vakri 2026: शनि देव 27 जुलाई 2026 से मीन में वक्री गति से चलना शुरू करेंगे और 11 दिसंबर तक इसी अवस्था में रहेंगे। शनि की यह वक्री चाल सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर प्रभाव डालेगी। 
विज्ञापन
1 of 13
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
Shani Vakri 2026: जुलाई में शनि अपनी महत्वपूर्ण चाल बदलने जा रहे हैं, जिसे ज्योतिष की प्रमुख घटनाओं में से एक माना जाता है। न्याय के देवता शनि 27 जुलाई 2026 को रात 10:21 बजे मीन राशि में वक्री होंगे। इसके बाद 11 दिसंबर 2026 को सुबह 3:51 बजे पुनः मार्गी हो जाएंगे। वैदिक ज्योतिष में शनि की वक्री चाल को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि इस अवधि में व्यक्ति के कर्म, धैर्य, जिम्मेदारियों और अधूरे कार्यों से जुड़े परिणाम सामने आ सकते हैं। इस दौरान कुछ राशियों को लाभ मिलेगा, जबकि कुछ लोगों की परेशानियां बढ़ने की आशंका रहेगी। आइए जानते हैं कि शनि की वक्री चाल का 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 13
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शनि दशम और एकादश भाव के स्वामी हैं। शनि आपके द्वादश भाव में वक्री होंगे। यह समय खर्चों से भरा रहेगा। नौकरी-व्यापार को लेकर अतिरिक्त जिम्मेदारियां बनी रहेंगी। यात्रा के लिए यह समय उसके लिए अनुकूल साबित हो सकता है
विज्ञापन

3 of 13
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए शनि नवम और दशम भाव के स्वामी हैं। शनि आपके एकादश भाव में वक्री होंगे। लाभ भाव में शनि का गोचर शुभ होता है। आपके अटके काम पूरे होंगे। नौकरी-परीक्षा को लेकर किए गए प्रयासों का फल भी इस दौरान मिल सकता है।

4 of 13
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शनि अष्टम और नवम भाव के स्वामी हैं। शनि आपके दशम भाव में वक्री होंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बढ़ सकती हैं। कोर्ट के मामले परेशान करेंगे। इस समय जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए शनि सप्तम और अष्टम भाव के स्वामी हैं। शनि आपके नवम भाव में वक्री होंगे। भाग्य का साथ अपेक्षाकृत कम मिल सकता है। धैर्य बनाए रखें और रिश्तों में अधिक अपेक्षा परेशानियां पैदा करेंगी। मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने में समय लग सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
Shani Vakri 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शनि षष्ठ और सप्तम भाव के स्वामी हैं। शनि आपके अष्टम भाव में वक्री होंगे। यह समय स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखने वाला रहेगा। आर्थिक मामलों में भी सोच-समझकर निर्णय लेना उचित रहेगा। यह समय नई जिम्मेदारियां और उन्नति के अवसर लेकर आ सकता है। 
विज्ञापन

7 of 13
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए शनि पंचम और षष्ठ भाव के स्वामी हैं। शनि आपके सप्तम भाव में वक्री होंगे। विवाह मार्ग में कुछ बाधाएं आएंगी। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। लेकिन भविष्य को लेकर सकारात्मक सोच विकसित होगी।

8 of 13
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शनि चतुर्थ और पंचम भाव के स्वामी हैं। शनि आपके षष्ठ भाव में वक्री होंगे। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियों को नजरअंदाज न करें। लेकिन मेहनत से जीवन में सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होने की संभावना है।

9 of 13
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए शनि तृतीय और चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। शनि आपके पंचम भाव में वक्री होंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको खुशियां मिलेंगी। भावनात्मक निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें।

10 of 13
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए शनि द्वितीय और तृतीय भाव के स्वामी हैं। शनि आपके चतुर्थ भाव में वक्री होंगे। चंद्र कुंडली के अनुसार यह स्थिति शनि की ढैया का प्रभाव भी दर्शाती है। काम को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। लेकिन मेहनत और ईमानदारी से किए गए प्रयास आपको अच्छी सफलता प्रदान करेंगे।

11 of 13
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के लिए शनि लग्न और द्वितीय भाव के स्वामी हैं। शनि आपके तृतीय भाव में वक्री होंगे। कार्यक्षेत्र में भी प्रगति के योग बनेंगे। यह स्थिति रिश्तों में प्रेम पैदा करेगी। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखें।

12 of 13
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शनि लग्न और द्वादश भाव के स्वामी हैं। शनि आपके द्वितीय भाव में वक्री होंगे। इस दौरान आर्थिक मामलों में सावधानी रखना जरूरी रहेगा। यह समय मिले-जुले परिणाम देने वाला रह सकता है। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए शनि एकादश और द्वादश भाव के स्वामी हैं। शनि आपके लग्न (प्रथम भाव) में वक्री होंगे। प्रथम भाव में शनि का वक्री होना आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है। नए लोगों से आप मिल सकते हैं। व्यापार आगे बढ़ेगा। रुके हुए कार्य धीरे-धीरे गति पकड़ सकते हैं।

Lucky Zodiac Signs: मेष समेत 4 राशियों के लिए खुशखबरी! मंगल-शनि योग से मिलेगा धन और सम्मान

25 जुलाई के बाद दौड़ेगी इन 5 राशियों की किस्मत, बुध उदय से करियर, कारोबार और इनकम में होगा बड़ा उछाल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें