Shani Gochar 2025: शनि का राशि परिवर्तन साल 2025 की सबसे बड़ी ज्योतिष घटना है। इस गोचर का प्रभाव व्यक्ति के निजी जीवन से लेकर देश-दुनिया के कार्यों पर भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, शनि न्याय के कारक है और वह व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर ही शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं। मान्यता है कि वह जब भी गोचर करते हैं, तो सभी राशियों पर इसका खास प्रभाव पड़ता है। बता दें, राशि परिवर्तन के बाद शनि अब न्याय के देवता वक्री चाल चलने वाले हैं। वह 13 जुलाई को सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर मीन राशि में वक्री होंगे। इस गोचर से कन्या राशि समेत इन दो राशि वालों को नौकरी के नए अवसर व धन लाभ के कई मौके मिल सकते हैं। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं...