ShaniDev
- फोटो : अमर उजाला
इन राशियों पर ढैय्या का प्रभाव
शनि के वक्री होने से कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या का कष्टकारी चरण जारी है। आपको भाग्य का साथ बहुत ही कम मिलेगा जिस कारण से आपको अपने ज्यादातर कार्यों में असफलता ही प्राप्ति होगी। आपको बता दें कि शनि देव कर्क राशि वालों के लिए उनकी कुंडली में आठवें भाव में और वृश्चिक राशि के जातकों की कुंडली में चौथे भाव में हैं। छात्रों के लिए यह समय अपनी तैयारी के लिए ज्यादा देने का होगा नहीं तो आपको निराशा प्राप्त हो सकती है। माता जी की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है।