फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

shani vakri 2020 effects: शनि वक्री की इन सात राशियों पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर, जानें कैसे बचें

Mon, 11 May 2020 01:08 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शनि वक्री 2020
शनि एक क्रूर ग्रह है और यह क्रूर ग्रह 11 मई से वक्री हो चुका है जो 29 सितंबर 2020 तक इसी अवस्था में रहेगा। अगर किसी व्यक्ति के ऊपर इसकी टेढ़ी नजर पड़ जाए तो उस व्यक्ति के जीवन में समस्याओं का भंडार लग जाता है। इसकी चाल धीमी है इसलिए जातकों के जीवन पर इसका असर लंबे समय तक रहता है। शनि वक्री की चाल का असर सात राशियों पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है। आइए जानते हैं कौनसी हैं वो सात राशियां हैं और शनि दोष कैसे बचें। 

विज्ञापन

2 of 7
rashi
मिथुन
शनि वक्री के कारण आपकी राह में मुसीबतें आने की संभावना है। इस दौरान आपको बेहद संजीदा रहना होगा। चुनौतियों की अवधि लंबी रहेगी। इसलिए मानसिक रूप से परिपक्व रहें। अपने प्रयासों को लगातार जारी रखें। 

उपाय: शनिवार के दिन शनि मंदिर पर सरसों का तेल चढ़ाएं।
विज्ञापन

3 of 7
rashi
कर्क
शनि वक्री का प्रभाव आपके आर्थिक पक्ष पर नकारात्मक रूप से पड़ेगा। इस अवधि में खर्च ज्यादा और आमदनी में लगातार कमी आ सकती है। ऐसे में आपको अपने धन को अच्छी तरह से संभालकर खर्च करना होगा।

उपाय: किसी गरीब को शनिवार के दिन काली उड़द दान करें।

4 of 7
rashi
सिंह
सिंह राशि के जातकों पर शनि वक्री का नकारात्मक असर पड़ेगा। इस दौरान शनि देव आपकी परीक्षा लेंगे। आपके बनते-बनते काम बिगड जाएंगे। इसके अलावा सेहत पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। 

उपाय: शनिवार के दिन काला वस्त्र धारण करें। 
विज्ञापन

5 of 7
rashi
कन्या
शनि वक्री के दौरान आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे आपकी छवि धूमिल हो। ध्यान रहे, शनि वक्री के कारण कोई बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से वाद-विवाद होने की संभावना है।

उपाय: शनिवार की संध्या के समय पीपल के वृक्ष नीचे दीपक जलाएं।
विज्ञापन

6 of 7
rashi
तुला
तुला राशि के जातकों के जीवन पर भी शनि की टेढ़ी नजर बनी रहेगी। इस कारण परेशानियों में पहले के मुकाबले बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। बीमारी में भागदौड़ और पैसे खर्च हो सकते हैं। इसलिए मानसिक रूप से चुनौतियों के तैयार रहें।

उपाय: शनिवार के दिन छाया पात्र दान करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rashi
मकर
मकर राशि वालों को शनि वक्री नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। इस दौरान आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा दुर्घटना में चोटिल हो सकते हैं। 

उपाय: शनि के बीज मंत्र ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः, का १०८ बार जाप करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें