फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Uday: 22 अप्रैल को शनि मीन राशि में होंगे उदय, इन राशियों को मिलेगी तरक्की और धनलाभ

Wed, 08 Apr 2026 02:12 PM IST
Shweta Singh धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Uday: 22 अप्रैल, 2026 को प्रातः 4:49 बजे शनि मीन राशि में पुनः उदय होगा। इसके चलते शनि का प्रभाव एक बार फिर से प्रबल रूप में दिखाई देने लगेगा। ज्योतिष में शनि के उदय को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। 
विज्ञापन
1 of 7
शनि उदय 2026 - फोटो : amar ujala
Shani Uday on 22 April: ज्योतिषशास्त्र में शनि देव को कर्मफल दाता कहा जाता है। शनि न्याय के देवता हैं। शनि धीमी गति में चलने वाले ग्रह है।  13 मार्च, 2026 को शनि मीन राशि में अस्त हो चुके हैं। अब 22 अप्रैल, 2026 को प्रातः 4:49 बजे शनि मीन राशि में पुनः उदय होगा। इसके चलते शनि का प्रभाव एक बार फिर से प्रबल रूप में दिखाई देने लगेगा। ज्योतिष में शनि के उदय को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसे कर्मों का फल प्राप्त करने का समय है। 22 अप्रैल के बाद कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं शनि उदय से किन राशियों को लाभ मिलेगा।  
Laadu Gopal Sewa Niyam: दो लड्डू गोपाल घर में रखें या नहीं? जानिए सही तरीका और नियम
Kalashtami April 2026: 9 या 10 अप्रैल किस दिन रखा जाएगा वैशाख कालाष्टमी व्रत? जानिए पूजा विधि और उपाय
विज्ञापन

2 of 7
आप आर्थिक समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि वालों के लिए शनि का उदय होना बहुत शुभ है। पिछले कुछ महीनों से जो काम रुके हुए थे, वे अब तेज़ी से पूरे होने लगेंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को वेतन वृद्धि के संकेत मिल सकते हैं। इस दौरान आपकी कड़ी मेहनत का फल साफ़ तौर पर दिखाई देगा और आप आर्थिक समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
करियर में नयापन और प्रगति देखने को मिलेगी। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को इस दौरान करियर के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आपकी कड़ी मेहनत का इनाम आपको ज़रूर मिलेगा। जो लोग नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें अच्छी कंपनियों से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। बड़ों के मार्गदर्शन और सहयोग से पदोन्नति या ज़िम्मेदारियों में वृद्धि की संभावना है। इस समय करियर में नयापन और प्रगति देखने को मिलेगी।

4 of 7
परिवार में चल रहे झगड़े या मनमुटाव सुलझ जाएंगे। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
शनि का उदय सिंह राशि वालों का मानसिक तनाव कम करेगा। आपको कर्ज़ या आर्थिक कठिनाइयों से राहत मिल सकती है और आप समस्याओं से बाहर निकलने का रास्ता ढूँढ़ सकते हैं। आपको अपने निवेश से अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकता है। परिवार में चल रहे झगड़े या मनमुटाव सुलझ जाएंगे। मन को शांति मिलेगी और जीवन में स्थिरता आएगी।
विज्ञापन

5 of 7
समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शनि का आशीर्वाद हमेशा शुभ होता है। शनि के उदय होने से आपके जीवन में सुख-सुविधाएं और समृद्धि बढ़ेगी। इस समय नया घर या वाहन खरीदने का आपका सपना पूरा हो सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और बड़े व्यावसायिक सौदे आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आपके निजी जीवन और करियर दोनों में ही सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
अपनी कड़ी मेहनत और लगन का पूरा फल मिलेगा। - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय बहुत भाग्यशाली है। शनि के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय आपके व्यापार या नौकरी में तरक्की ला सकते हैं। आपके पुराने निवेश अब अच्छा मुनाफ़ा देने लगेंगे। आपको अपनी कड़ी मेहनत और लगन का पूरा फल मिलेगा। यह समय आपके करियर और आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आर्थिक समृद्धि में वृद्धि होगी। - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं, इसलिए इस राशि पर उनका प्रभाव विशेष होता है। शनि की साढ़ेसाती चलने के दौरान भी, शनि का उदय आपको समस्याओं का सामना करने की शक्ति प्रदान करता है। आय में वृद्धि होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपके स्वास्थ्य में भी आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अटके हुए कानूनी मामलों में भी आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान आपके जीवन में स्थिरता, शांति और आर्थिक समृद्धि में वृद्धि होगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें