फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Uday 2026 : न्याय और कर्मफलदाता शनि होंगे उदय, इन पांच राशियों को मिल सकता है किस्मत का साथ

Sat, 28 Mar 2026 01:51 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Uday 2026: ज्योतिष में शनि को सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। इस दौरान बीच-बीच में उदय और अस्त भी होते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के पर देखने को मिलता है। 
विज्ञापन
1 of 6
शनि उदय 2026 - फोटो : amar ujala
Shani Uday 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को बहुत ही खास और महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले और ग्रहों में न्यायाधीश का दर्जा प्राप्त करने वाले शनि देव व्यक्ति को उनके कर्मों के आधार पर शुभ प्रदान करते हैं। शनिदेव एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। इस तरह से सभी 12 राशियों का एक चक्कर काटने में करीब 30 वर्षों का समय लेते हैं। शनि अभी मीन राशि में हैं और 13 मार्च 2026 से अस्त हैं, जो 22 अप्रैल 2026 को उदय होने वाले हैं। शनि के उदय होने पर कई राशि वालों को इसका विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शनि का उदय होना बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित हो सकता है। वृषभ राशि वालों के लिए शनि आपके ग्यारहवें भाव में उदित होंगे। कुंडली का ग्यारहवां भाव इच्छा पूर्ति, आय और लाभ का होता है। ऐसे में शनि के उदय होने से वृषभ राशि के जातकों का लंबे समय से अटका हुआ काम और इच्छाएं पूरी हो सकती है। धन लाभ के अच्छे अवसरो में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और जीवन में खुशियों के महत्वपूर्ण लम्हें प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शनि का उदय होना आपके दशम भाव पर प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में आपको करियर-कारोबार में उन्नति के अवसरों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में चली आ रही परेशानियों से आपको निजात मिलेगी। नई नौकरी के बेहतरीन अवसर आपको मिलेगा। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि के अवसरों में होने के अवसर मिलेंगे। 

Strong Mars: कुंडली में मजबूत मंगल जीवन में दिलाता है अपार सफलता, जानें आपकी कुंडली में कैसा है ये ग्रह?

4 of 6
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि वालों के लिए शनि का उदित होना बहुत ही लाभकारी साबित होगा। आपकी राशि से शनि का उदय आठवें भाव में होगा जिससे आपको अचानक धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। परिवारिक जीवन में चली आ रही पुरानी समस्याएं दूर होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए नई नौकरी के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। सेहत में चली आ रही गिरावट दूर होगी और मन प्रसन्न रहेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि का उदय होना बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी राशि से शनि पंचम भाव में उदित होंगे जिससे आपको लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। आपकी आय में तेजी से वृद्धि हो सकती है। संतान का सुख प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि वालों को शनि के उदय होने से कई तरह के लाभ के अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे जिससे आपके धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिल सकती है। नौकरी और बिजनेस में आपको कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें