rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए शनि परम राजयोग कारक कहे जाते हैं। शनि भाग्य और दशम भाव के स्वामी होकर अब दशम भाव में ही गोचर करेंगे। अपनी मूल त्रिकोण राशि में आकर शनि बेहद बलवान हो जाते हैं। इस गोचर से वृष राशि के जातकों का भाग्य बदलने वाला है। शनि की दृष्टि बारहवें,चौथे और सप्तम भाव पर जा रही है। शनि की कृपा से वृष राशि के जातक अगले कुछ वर्षों में अपने कार्य स्थल पर उच्च पद प्राप्त करने वाले है। आपकी दूरदर्शिता का परिणाम अब आपको मिलने वाला है। जो जातक कई वर्षों से अपने भवन का सपना देख रहे है उनका सपना भी अब पूरा होगा। तेल,खनन,राजनीति,दर्शन,धर्म,ज्योतिष से जुड़े जातक अब तरक्की करेंगे। शनि देव के आशीर्वाद में आपका अब खुद का काम शुरू होगा। साझेदारी के काम से आपको अब मुनाफा आने वाला है।