फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि चल रहे हैं धनु राशि में, जानें इस साल आपकी राशि पर क्या असर डालेंगे

Sat, 28 Jan 2017 09:46 AM IST
राकेश्ा झा/टीम डिजिटल
विज्ञापन
1 of 13
शन‌ि
शन‌ि महाराज ढ़ाई साल का लंबा समय वृश्च‌िक राश‌ि में पूरा करके 26 जनवरी 2017 को गुरु की राश‌ि धनु में प्रवेश करने वाले हैं। धनु राश‌ि में आने के बाद शन‌ि महाराज 6 अप्रैल को वक्री होंगे और 20 जून को उलटी चाल से वापस वृश्च‌िक राश‌ि में आ जाएंगे। और 25 अगस्त से वापस मार्गी होकर 26 अक्तूबर धनु राश‌ि में आ जाएंगे। ऐसे में इस साल शन‌ि महाराज क‌िन-क‌िन राश‌ियों को साढ़ेसाती लगाएंगे और क‌िनको ढैय्या से पीड़‌ित करेंगे। जान‌िए आपकी राश‌ि पर शन‌ि के इस गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

मेष राश‌िः आय से ज्यादा खर्च होगा

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
आपकी राश‌ि पर 20 जून तक शन‌ि की ढैय्या का प्रभाव नहीं रहेगा लेक‌िन शन‌ि का पाया चांदी होने से जून महीने तक लाभ प्राप्त‌ि के ल‌िए आपको संघर्ष करना पड़ेगा ज‌िसका आपको फायद भी होगा। भाई-बंधुओं से मतभेद हो सकता है। खर्चे बढ़ेंगे। जून से अक्तूबर के बीच आपको काफी भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। मानस‌िक एवं शारीर‌िक परेशान‌ियों का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू एवं व्यावसाय‌िक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

वृष राश‌िः लगेगी ढैय्या, शन‌ि करेंगे परेशान

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
26 जनवरी को शन‌ि के धनु राश‌ि में आते ही आपकी आपको ढैय्या लग जाएगी और शन‌ि का पाया लोहा होने से आपको बनते कामों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आय में बाधाएं आएंगी और खर्चे बढ़ेंगे। मानस‌िक परेशान‌ियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद और मनमुटाव की भी आशंका है।

म‌िथुन राश‌िः लाभ की प्राप्त‌ि होगी, पदोन्नत‌ि भी म‌िल सकती है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
शन‌ि का पाया चांदी होने से आपको लाभ की प्राप्त‌ि होगी, पदोन्नत‌ि भी म‌िल सकती है। लेक‌िन शन‌ि राश‌ि से सातवें घर में होने के कारण व्यावसाय‌िक क्षेत्र में परेशान‌ियों का सामना करना होगा। शुभ कार्यों पर आपके खर्चे होंगे। जून से अक्तूबर के बीच शन‌ि राश‌ि से छठे स्‍थान में होने से शत्रुओं और व‌िरोध‌ियों से संभलकर रहना होगा। स्वास्‍थ्य संबंधी परेशान‌ियों के प्र‌त‌ि सजग रहना होगा। अक्तूबर के बाद स्‍थ‌ित‌ि सुधरेगी।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः  तब लाभ और सुख में वृद्ध‌ि संभव

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
शन‌ि का आपकी राश‌ि से छठे स्‍थान में गोचर 26जनवरी के बाद आपको स्वास्‍थ्य संबंधी परेशानी दे सकता है। आय प्राप्त‌ि के मार्ग में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अचानक व्यय से परेशानी हो सकती है। लेक‌िन जून से अक्तूबर के बीच शन‌ि का आपकी राश‌ि से पंचम में गोचर आपके ल‌िए लाभ और सुख में वृद्ध‌ि करने वाला होगा। जीवनसाथी से सुख एवं सहयोग की प्राप्त‌ि होगी। वाहन सुख की प्राप्त‌ि हो सकती है।
विज्ञापन

सिंह राश‌िः समय-समय पर धन लाभ म‌िलता रहेगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
आर्थ‌िक मामलों में उलझनों का सामना करना होगा। छात्रों को पढ़ाई ल‌िखाई में अध‌िक ध्यान देना पड़ेगा नहीं तो परेशान‌ियों का सामना करना पड़ सकता है। जून से ढैय्या लग जाने से धन की हान‌ि हो सकती है। मानस‌िक तनाव बढ़ेगा लेक‌िन शन‌ि का पाया चांदी का होने के कारण समय-समय पर धन लाभ भी म‌िलता रहेगा।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः आर्थ‌िक नुकसान का सामना करना होगा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
26 जनवरी से शन‌ि की ढैय्या लग जाने से आपको अनावश्यक च‌िंता और परेशान‌ियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको भागदौड़ अध‌िक करना होगा। घरेलू उलझनें बढ़ेंगी एवं आर्थ‌िक नुकसान का सामना करना होगा। लेक‌िन जून से अक्तूबर के बीच आपको वाहन, घर या जमीन खरीदने के प्रयास में सफलता म‌िलेगी। व‌िरोध‌ियों से सावधान रहना होगा।

तुला राश‌िः वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो आपकी चाहत पूरी होगी

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
आपकी साढेसाती इस साल खत्म हो रही है लेक‌िन साल के मध्य में कुछ समय तक वापस आपको साढ़ेसाती का फल भोगना पड़ सकता है। आप वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो आपकी चाहत पूरी होगी। पर‌िश्रम करना होगा लेक‌िन इसका लाभ भी म‌िलेगा। व‌िवाह के इच्छुक व्यक्त‌ियों की शादी हो सकती है। वर्ष के मध्य में जब वापस साढ़ेसाती आएगी तब आपको कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। मानस‌िक परेशानी, व्यर्थ खर्च जैसी स्‍थ‌ित‌ियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखना होगा।

वृश्च‌िक राश‌िः अध‌िक पर‌िश्रम और संघर्ष करना पड़ सकता है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
आप इस पूरे साल साढ़ेसाती के प्रभाव में रहेंगे, हलांक‌ि इस साल आप साढ़ेसाती के तीसरे चरण के प्रभाव में होंगे और शन‌ि का पाया चांदी का होगा। ऐसे में जीवन के व‌िभ‌िन्न क्षेत्रों में परेशानी तो रहेगी लेक‌िन बीच-बीच में लाभ के अवसर भी प्राप्त होते रहेंगे। धन का खर्च अध‌िक रहेगा। जून के महीने से मानस‌िक एवं पार‌िवार‌िक उलझनें बढ़ेंगी। अध‌िक पर‌िश्रम और संघर्ष करना पड़ सकता है। धर्म-कर्म में रुच‌ि रहेगी।

धनु राश‌िः वाहन सुख की प्राप्त‌ि और धन लाभ हो सकता है

10 of 13
धनु राश‌ि
इस साल आप साढ़ेसाती के दूसरे चरण के प्रभाव में रहेंगे यानी आपकी राश‌ि के ऊपर साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। आपके बनते कार्यों में बाधाओं का सामना करना होगा। भाई बंधुओं से मतभेद और व‌िरोध हो सकता है। आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि सामान्य रहेगी। जून से अक्तूबर के बीच वाहन सुख की प्राप्त‌ि और धन लाभ हो सकता है।

मकर राश‌िः साढ़ेसाती का पहला चरण आपको काफी परेशान कर सकता है

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
इस साल 26 जनवरी से आपकी साढ़ेसाती शुरु हो जाएगी। साढ़ेसाती का पहला चरण आपको काफी परेशान कर सकता है। आपको सेहत का ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में उथल-पुथल की स्‍थ‌ित‌ि का सामना करना पड़ सकता है। बनते कार्यों में बाधाओं का सामना करना होगा। दुर्घटना की भी आशंका रहेगी, सजग रहें। पार‌िवार‌िक मामलों में उलझनों का सामना करना होगा।

कुंभ राश‌िः वर‌िष्ठ लोगों से संपर्क बढ़ेगा, सम्मान म‌िलेगा

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
आपके ल‌िए शन‌ि का राश‌ि पर‌िवर्तन कुल म‌िलाकर अनुकूल रहेगा। पर‌िश्रम और संघर्ष तो करना होगा लेक‌िन इसका आपको लाभ भी म‌िलेगा। वाहन सुख की प्राप्त‌ि हो सकती है। संतान की कामना रखने वालों की चाहत पूरी होगी। वैवाह‌िक संबंध बनेंगे। वर‌िष्ठ लोगों से संपर्क बढ़ेगा, सम्मान म‌िलेगा। लेक‌िन स्वास्‍थ्य का ध्यान रखना होगा। मानस‌िक तौर पर भी परेशान हो सकते हैं।
विज्ञापन

मीन राश‌िः नौकरी व्यवसाय में उलझनों एवं परेशान‌ियों का सामना करना होगा

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
धनु राश‌ि में शन‌ि का गोचर आपकी राश‌ि से दसवें स्‍थान में होगा। ऐसे में आपको नौकरी व्यवसाय में उलझनों एवं परेशान‌ियों का सामना करना होगा। अध‌िकार‌ियों से उलझने से बचें। लेक‌िन अच्छी बात यह है क‌ि शन‌ि का पाया ताम्र होने के कारण आपके घर में कुछ नए काम हो सकते हैं। उच्‍च प्र‌त‌िष्ठ‌ित लोगों से संपर्क बढ़ेगा। व‌िदेशों से जुड़े कार्य में सफलता  म‌िलेगी। धर्म-कर्म में आपकी रुच‌ि रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें