Shani Surya Shatank Yog 2025: गजकेसरी योग के साथ जुलाई की शुरुआत हो चुकी है। माह की शुरुआत में ही कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिलने की संभावनाएं बनी हुई है। बता दें, 3 जुलाई 2025 को शाम 6 बजकर 40 मिनट पर न्याय के देवता शनि और ग्रहों के राजा सूर्य एक दूसरे से 100 डिग्री पर रहेंगे। इस स्थिति से शातंक योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा मिथुन राशि में सूर्य-गुरु की युति भी बनी हुई है, जिससे गुरु आदित्य योग बना हुआ है। ऐसे में शनि, सूर्य और गुरु के प्रभाव से इन तीन राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस दौरान सूर्य के असर से जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी वहीं शनि कार्य में सफलता के योग बनाएंगे। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।