फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Shukra Yog: कल शनि-शुक्र बनाएंगे समसप्तक योग, 5 राशियों की बदलेगी किस्मत

Thu, 20 Aug 2026 03:57 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Shukra Samsaptak Yog 2026: 21 अगस्त 2026 को शनि और शुक्र के बीच समसप्तक योग बनने जा रहा है। ऐसे में दोनों की आमने-सामने की स्थिति जीवन के कई क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव ला सकती है। आइए जानते हैं किन पांच राशियों के लिए यह ग्रह स्थिति खास रहने वाली है।
विज्ञापन
1 of 6
शनि-शुक्र समसप्तक योग - फोटो : AI
Shani Shukra Ki Santvi Drishti: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 21 अगस्त 2026 को शनि और शुक्र के बीच समसप्तक योग बनने जा रहा है। इस स्थिति में दोनों ग्रह एक-दूसरे से सातवें भाव में रहकर पूर्ण दृष्टि संबंध बनाते हैं। ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, विवाह, आकर्षण, सुख-सुविधाओं और धन का प्रतिनिधि माना जाता है, वहीं शनि कर्म, अनुशासन, धैर्य और चुनौतियों से जुड़े ग्रह हैं। ऐसे में दोनों की आमने-सामने की स्थिति जीवन के कई क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव ला सकती है। खासकर रिश्तों, करियर, आर्थिक मामलों और मानसिक स्थिति पर इसका असर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं किन पांच राशियों के लिए यह ग्रह स्थिति खास रहने वाली है।
 
विज्ञापन

2 of 6
वृषभ राशि - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
  • वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं और इस समय उन पर शनि की सीधी दृष्टि पड़ रही है। 
  • इस ग्रह स्थिति के कारण आपके खर्च अचानक बढ़ सकते हैं और आर्थिक योजना का संतुलन बिगड़ने की संभावना है। 
  • हालांकि कला, डिजाइन, मीडिया या किसी रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय काफी अच्छा रह सकता है। 
  • मेहनत और प्रतिभा के दम पर आर्थिक लाभ के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
  • कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र की स्थिति और शनि की दृष्टि कुछ मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकती है। 
  • इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। 
  • मन में अनावश्यक विचार बढ़ सकते हैं और छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। 
  • हालांकि कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं। 
  • आपको अपनी योग्यता दिखाने के नए अवसर मिलेंगे और महत्वपूर्ण फैसले लेने का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

4 of 6
मकर राशि - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
  • मकर राशि के स्वामी शनि हैं और शुक्र के साथ बनने वाला यह दृष्टि संबंध आपके प्रेम और निजी रिश्तों में थोड़ी बेचैनी पैदा कर सकता है।
  • पार्टनर के साथ छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ने से बचना होगा।
  • वहीं आर्थिक मोर्चे पर स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं।
  • लंबे समय से अटके किसी काम में गति आ सकती है और पुराने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
कुंभ राशि - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
  • कुंभ राशि पर भी शनि का स्वामित्व है, इसलिए 21 अगस्त का यह ग्रह संयोग आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। 
  • आर्थिक मामलों में आपको फायदा मिल सकता है और आय से जुड़े नए अवसर सामने आ सकते हैं। 
  • रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना भी बन सकती है, हालांकि प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से निर्णय लेने से बचें। 
  • पार्टनर की भावनाओं को समझकर बातचीत करना आपके रिश्ते को मजबूत बनाए रखने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • मीन राशि में शनि की मौजूदगी और शुक्र की सातवीं दृष्टि आपके व्यक्तिगत तथा व्यावसायिक संबंधों को प्रभावित कर सकती है। 
  • जीवनसाथी या कारोबारी साझेदार के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद होने की आशंका है। 
  • कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं भी सामने आ सकती हैं। दूसरी ओर, व्यापार को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। 
  • विदेश से जुड़े काम, संपर्क या कारोबार से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बन सकती है।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें