Shani Sade Sati: शनि ज्योतिष के सबसे प्रभावशाली ग्रहों में गिने जाते हैं। उनका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिणाम दे सकता है। हालांकि, शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और उनकी अशुभ दृष्टि को ज्योतिष में काफी कष्टकारी माना जाता है। वर्तमान में शनि मीन राशि में विराजमान हैं, जहां रहते हुए कुछ राशियों पर उनकी साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है। मान्यता है कि, साढ़ेसाती के दौरान व्यक्ति को मानसिक तनाव, आर्थिक उतार-चढ़ाव, कार्यों में बाधाएं और कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। चूंकि शनि वर्ष 2026 में पूरे समय मीन राशि में ही रहेंगे, इसलिए कुछ राशियों के लिए आने वाले महीने चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं। ऐसे में साल 2026 के शेष छह महीनों में इन राशि के जातकों को विशेष सतर्कता और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है।