Shani Sade Sati 2026: इस समय मेष, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती जारी है, वहीं सिंह और धनु राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है। आइए जानते हैं साल 2026 के बाकी बचे महीने कैसे रहेंगे।
Shani Sade Sati 2026: सभी ग्रहों में शनि को न्याय और कर्मफल प्रदान करने वाला देवता माना गया है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। ये एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शनि के राशि परिवर्तन करते ही कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या लग जाती है तो वहीं कुछ पर से यह साढ़ेसाती और ढैय्या खत्म हो जाती है। साल 2026 में शनि गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में गोचर कर रहे हैं। इस वजह से कुछ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव जारी है। वर्ष 2026 के 6 महीने लगभग पूरे हो गए हैं और बाकी के 6 महीने बचे हुए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं बाकी बचे 6 महीनों में शनि की प्रभाव कैसा रहेगा।
साल 2026 में शनि साढ़ेसाती और ढैय्या
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय मेष, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती जारी है, वहीं सिंह और धनु राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है।
विज्ञापन
2 of 6
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण इस समय जारी है। ऐसे में आने वाले कुछ महीनों में इस राशि के जातकों को कई तरह के कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मन में कुछ दुविधा रह सकती है। आपको इस दौरान कार्यों में तरह-तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही संभलकर चलने की जरूरत होगी।
विज्ञापन
3 of 6
कुंभ राशि
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
इस समय कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है। ऐसे में साल 2026 के बाकी समय आपको कुछ राहत मिल सकती है। समय के साथ आपको कार्यों में सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा और इसके अलावा सोच-समझकर कुछ फैसले करने होंगे।
4 of 6
मीन राशि
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। शनि के दूसरे चरण में कामकाज को लेकर कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी-व्यापार में आपको किसी भी तरह का फैसलों को जल्दबाजी में करने से बचना होगा। लेन-देन के मामलों में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। इसके अलावा आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है। ऐसे में आपके लिए बाकी बचें महीनों में थोड़ी अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। निवेश से जुड़े मामलों में आपको बहुत ही फूंक-फूंक कर कदम रखना होगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों पर इस समय शनि की ढैय्या जारी है और साल 2026 के बचे महीनो में आपको धैर्य और संयम से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी करने से बचना होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।