फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 अक्तूबर को शनि का नक्षत्र परिवर्तन, मेष से मीन तक जानें 12 राशियों पर प्रभाव

Mon, 28 Sep 2026 01:15 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saturn Nakshatra Change 2026: 9 अक्तूबर को शनि नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार शनि के नक्षत्र परिवर्तन का असर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। जानें आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
1 of 14
शनि का नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : amar ujala

Shani Nakshatra Change 2026: वैदिक ज्योतिष में शनि को कर्म और न्याय का कारक ग्रह माना जाता है। मान्यता है कि शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। शनि की गति अन्य ग्रहों की तुलना में धीमी होती है और वह लंबे समय तक एक राशि में रहते हैं। राशि परिवर्तन के साथ समय-समय पर उनका नक्षत्र परिवर्तन भी होता है, जिसका प्रभाव ज्योतिषीय गणना में महत्वपूर्ण माना जाता है। इस समय शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में रेवती नक्षत्र में स्थित हैं। अब अक्टूबर में वह अपना नक्षत्र बदलकर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ सकता है। चंद्र राशि के आधार पर देखें तो सभी 12 राशि के जातकों के लिए यह बदलाव विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव। 

विज्ञापन

2 of 14
शनि का नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : ai

कब होगा शनि का नक्षत्र परिवर्तन?
पंचांग संबंधी गणना के अनुसार, 9 अक्तूबर 2026 को शाम 7 बजकर 28 मिनट पर शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद वह 8 फरवरी 2027 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। इसके बाद शनि दोबारा रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। उत्तराभाद्रपद 27 नक्षत्रों में 26वां नक्षत्र माना जाता है। इसका संबंध मीन राशि से है और इसके स्वामी स्वयं शनि हैं। इसलिए शनि का अपने ही नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जाता है। इस दौरान व्यक्ति के भीतर आत्मचिंतन, गंभीरता और आध्यात्मिक रुचि बढ़ने की मान्यता है।

विज्ञापन

3 of 14
अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन खर्च और मानसिक दबाव से जुड़े मामलों को प्रभावित कर सकता है। इस दौरान अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। कामकाज में धैर्य के साथ आगे बढ़ने पर बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। किसी पुराने काम को पूरा करने में समय लग सकता है, इसलिए जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों और आत्मचिंतन में रुचि बढ़ सकती है।

4 of 14
नौकरीपेशा लोगों की मेहनत को पहचान मिल सकती है - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश लाभकारी संकेत दे सकता है। करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की मेहनत को पहचान मिल सकती है और रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं। आय के साधनों में वृद्धि की संभावना बन सकती है। लंबे समय से चली आ रही किसी इच्छा के पूरा होने की उम्मीद भी बढ़ सकती है।

विज्ञापन

5 of 14
परिवार और काम के बीच संतुलन बनाए रखना भी जरूरी होगा। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन करियर से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और मेहनत के आधार पर प्रगति के अवसर बनेंगे। कारोबार में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना लाभकारी रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर रखने की कोशिश करें। परिवार और काम के बीच संतुलन बनाए रखना भी जरूरी होगा।

विज्ञापन

6 of 14
धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस अवधि में भाग्य का साथ मिलने की संभावना बन सकती है। उच्च शिक्षा, यात्रा या किसी नए कौशल से जुड़े मामलों में प्रगति हो सकती है। लंबे समय से रुके किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने का अवसर मिलेगा। नौकरी या कारोबार में बदलाव की योजना बना रहे लोगों को नई दिशा मिल सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है।

विज्ञापन

7 of 14
किसी भी निवेश या बड़े लेनदेन से पहले पूरी जानकारी हासिल करें। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन अचानक होने वाले बदलावों की ओर संकेत कर सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा। किसी भी निवेश या बड़े लेनदेन से पहले पूरी जानकारी हासिल करें। कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन धैर्य के साथ काम करने पर परिस्थितियां संभाली जा सकती हैं। स्वास्थ्य और दिनचर्या को लेकर भी लापरवाही न करें।

8 of 14
नौकरी करने वालों को टीमवर्क से फायदा मिल सकता है। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के लिए यह समय साझेदारी और रिश्तों से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण हो सकता है। कारोबार में पार्टनर के साथ मिलकर कोई नई योजना बनाई जा सकती है। नौकरी करने वालों को टीमवर्क से फायदा मिल सकता है। निजी रिश्तों में स्पष्ट बातचीत बनाए रखना जरूरी होगा। किसी पुराने विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने का मौका मिल सकता है।

9 of 14
रिश्तों में आपसी समझ मजबूत हो सकती है। - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन काम और आर्थिक मामलों में नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने से फायदा हो सकता है। संपत्ति या पारिवारिक मामलों में भी आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं। रिश्तों में आपसी समझ मजबूत हो सकती है।

10 of 14
दिनचर्या व्यवस्थित रखने से काम का दबाव संभालने में मदद मिलेगी। - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय मेहनत और अनुशासन पर जोर देने वाला हो सकता है। नौकरी में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, लेकिन लगातार प्रयास करने से परिस्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं। विरोधियों या कार्यक्षेत्र की चुनौतियों से निपटने में सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामलों में नियमित बचत पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। दिनचर्या व्यवस्थित रखने से काम का दबाव संभालने में मदद मिलेगी।

11 of 14
नई योजना पर काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है। - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन रचनात्मक काम, शिक्षा और व्यक्तिगत योजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है। नई योजना पर काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है। कारोबारियों को सोच-समझकर लिए गए फैसलों से फायदा मिल सकता है। परिवार के साथ संबंधों में स्थिरता बनी रह सकती है। हालांकि जोखिम भरे आर्थिक फैसलों से बचना बेहतर होगा।

12 of 14
परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत हो सकती है। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह समय घर, परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में बदलाव ला सकता है। लंबे समय से रुका हुआ प्रॉपर्टी से जुड़ा काम आगे बढ़ सकता है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत हो सकती है। नौकरी में स्थिरता बनाए रखने के लिए जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करना जरूरी होगा। मानसिक शांति के लिए अपनी दिनचर्या में आराम और आत्मचिंतन के लिए समय निकालना उपयोगी रहेगा।

13 of 14
नौकरी में काम की सराहना हो सकती है। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा सकता है। आय के नए रास्ते खुलने और पुराना पैसा वापस मिलने के अवसर बन सकते हैं। नौकरी में काम की सराहना हो सकती है। कारोबारियों को भी नए संपर्कों से लाभ मिल सकता है। अपनी वाणी और संवाद कौशल के जरिए महत्वपूर्ण काम पूरे करने में सफलता मिल सकती है।

विज्ञापन

14 of 14
खर्चों को नियंत्रित रखना जरूरी होगा। - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन आत्मचिंतन और व्यक्तिगत बदलाव का समय हो सकता है। अपनी प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से विचार करने का अवसर मिलेगा। नौकरी और कारोबार में धीरे-धीरे स्थिरता लाने की कोशिश सफल हो सकती है। खर्चों को नियंत्रित रखना जरूरी होगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है और मानसिक रूप से खुद को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलेगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें